फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra BJP Divided on Dr BR Ambedkar statue

आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा में दो फाड़, विधायक की मांग पर मेयर ने दिया ये जवाब

Sun, 20 May 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 20 May 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Agra BJP Divided on Dr BR Ambedkar statue
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के नगर निगम परिसर में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर भाजपा में दो फाड़ हो गए हैं। भाजपा विधायक ने इस प्रतिमा को हटाने की मांग की है। जिस पर मेयर ने साफ इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


आगरा उत्तर से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने नगर निगम परिसर में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की दो प्रतिमाओं में से एक हटाकर वहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन


इस पर संस्कृति निदेशालय ने जिलाधिकारी और एसएसपी से रिपोर्ट मांगी थी। अब यह मामला नगर निगम में चर्चा का विषय का बन गया है, क्योंकि मेयर ने प्रतिमा हटवाने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा हटाने की मांग

मेयर नवीन जैन ने परिसर में दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने से स्पष्ट इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वे किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा अन्य किसी उपयुक्त स्थान पर लगाई जाएगी। 

भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने 15 दिसंबर 2017 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि नगर निगम परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की दो प्रतिमा लगी हैं। दोनों प्रतिमाएं आदमकद हैं। 

विधायक ने आंबेडकर की एक प्रतिमा को वहां से हटाकर अन्य किसी उपयुक्त स्थान स्थापित करने और नगर निगम में उस स्थान पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की थी। 

राजनीति शुरू

विधायक की इस मांग पर उप निदेशक, संस्कृति निदेशालय अजय कुमार अग्रवाल ने 24 अप्रैल 2018 को जिलाधिकारी और एसएसपी से रिपोर्ट मांगी थी। ये मामला सामने आने पर नगर निगम में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सदन में प्रस्ताव आएगा, उसके बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमाने लगी है। 

विधायक जगन प्रसाद गर्ग का कहना है कि निगम परिसर में डॉ. आंबेडकर की दो प्रतिमा लगी हैं। इससे अच्छा है कि एक प्रतिमा को शहर के किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित कर दिया जाए और वहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित कर दी जाए।

मेयर ने किया साफ इनकार

वहीं मेयर नवीन जैन ने स्पष्ट कहा कि वो किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं। निगम में लगी डॉ. आंबेडकर की एक प्रतिमा को हटाएं और कोई संगठन विरोध पर उतर आए। 

यदि आम सहमति बनती है तो एक प्रतिमा हटाकर अन्य किसी उपयुक्त स्थान पर लगाया जा सकता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय लाखों लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी प्रतिमा शहर में अन्य किसी उपयुक्त स्थान पर लगाई जाएगी।

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी की ओर से उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है। यदि कुछ पूछा जाएगा तो जवाब देंगे। वैसे ही इस मसले में उन्हें कुछ नहीं करना है। यह तो नगर निगम सदन का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed