{"_id":"622258fb6165b504964433e4","slug":"agra-bike-riding-miscreants-looted-1-38-lakh-incident-of-surir-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बाइक सवार बदमाशों ने 1.38 लाख लूटे, सुरीर क्षेत्र की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बाइक सवार बदमाशों ने 1.38 लाख लूटे, सुरीर क्षेत्र की घटना
Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
सार
पीड़ित देवेश ने बताया कि वे अपने दोस्त के साथ जा रहे थे। सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास पहुंचते ही बाइकसवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर लूट लिया।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के समीप दो लोगों से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा के बल पर एक लाख से अधिक की नगदी व लेपटॉप आदि सामान लूट लिया। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी भागदौड़ की मगर लूटेरे भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन
देवेश कुमार निवासी भिदौनी कस्बा सुरीर में साइबर कैफे चलाता है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे के लगभग अपने साथी श्री राम सिटी यूनियन फायनेंस लिमिटेड में कार्यरत पंकज दीक्षित के साथ बाइक से अपने गांव भिदौनी जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही यमुना एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के समीप पहुंचे, तमंचा के बल पर दो बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया। और तमंचा के बल पर देवेश से एक बैंग में रखा लेपटॉप व 1.15 लाख रुपए की नगदी तथा पंकज दीक्षित से 23,70 रुपये तथा डाइविंग लाइसेंस लूट कर अपनी बाइक से भाग गए।
विज्ञापन
लुटेरों के भाग जाने के बाद पीड़ितों ने सुरीर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और लुटेरों की तलाश में काफी भागदौड़ की मगर लूटेरे हाथ नहीं लग सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शाहनजर अहमद का कहना है कि बाइक सवार दो अज्ञात लूटेरों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।