फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra bicycle track is being broken down due to road widening

यूपी के इस शहर में मिटाई जा रहीं आखिलेश यादव सरकार की 'निशानियां'

Tue, 27 Mar 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 27 Mar 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
agra bicycle track is being broken down due to road widening
साइकिल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
माल रोड पर एक काम पूरा करने के लिए दूसरा काम बिगाड़ा जा रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में बने साइकिल ट्रैक जगह-जगह से तोड़ दिया है। 
विज्ञापन


इस पर साइकिल तो दूर पैदल भी नहीं निकला जा सकता। अव्यवस्थित तरीके से हो रहे कार्य के दौरान अनदेखी से सरकारी धन को बर्बाद किया जा रहा है। 

साइकिल ट्रैक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में एक था। वर्ष 2016 के आखिर में बाइसकिल हाईवे के साथ ही प्रतापपुरा चौराहा से फतेहाबाद रोड तक बने साइकिल ट्रैक को भी हरी झंडी दी गई थी। 

agra bicycle track is being broken down due to road widening
साइकिल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
इस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। मगर, डेढ़ साल बाद ही भाजपा सरकार में इस पर बुलडोजर चल गया। प्रतापपुरा चौराहा से इनररिंग रोड तक की सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। 

इसके लिए माल रोड से तमाम पेड़ भी काटे गए हैं। चौड़ीकरण का यह कार्य आंख मूंद कर किया जा रहा है। बुलडोजर ने जगह-जगह से साइकिल ट्रैक उखाड़ दिया है। 

इसके पिलर तोड़ दिए हैं। ऐसे में यदि इसे दोबारा भी बनाया जाता है तो फिर से इस पर धनराशि व्यय करनी पड़ेगी। बता दें कि चौड़ीकरण का यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लग रहा लंबा जाम

चौड़ीकरण कार्य के दौरान सुचारु ट्रैफिक में भी व्यवधान आ रहा है। कार्य के दौरान एक तरफ की साइड पूरी तरह से बंद कर दी जाती है। 

ऐसे में दूसरी साइड पर दोहरा ट्रैफिक गुजरने की वजह से जाम की स्थिति बन रही है। लोग लंबे जाम में फंसने को मजबूर हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed