फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Bhagwan Talkies and TP Nagar flyover will be repaired vehicles will not pass

आगरा: भगवान टॉकीज और टीपी नगर फ्लाईओवर की होगी मरम्मत, इस तारीख से नहीं गुजरेंगे वाहन

Thu, 30 May 2024 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 May 2024 08:17 AM IST
सार

आगरा के भगवान टॉकीज और टीपी नगर फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसलिए दोनों  फ्लाईओवर से वाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। ये दोनों  फ्लाईओवर 15 दिन तक बंद रह सकते हैं।

 

विज्ञापन
Agra: Bhagwan Talkies and TP Nagar flyover will be repaired vehicles will not pass
भगवान टॉकीज और ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) भगवान टॉकीज और ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर की मरम्मत करने जा रहा है। इसके लिए 5 जून से फ्लाईओवर बंद रहेंगे। इनकी मरम्मत में 10-15 दिन का समय लगेगा। एनएचएआई के अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन के लिए यातायात पुलिस से मुलाकात की है।
विज्ञापन


एनएचएआई के घटना प्रबंधक नरेंद्र चौधरी ने बताया कि भगवान टॉकीज और टीपी नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य होना है। इसके लिए तकनीकी टीम ने दोनों फ्लाईओवर का सर्वे भी किया है। भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर रेलिंग और टीपी नगर फ्लाईओवर पर एक्सपेंशन जॉइंट बदला जाएगा। इस कार्य में 10-15 दिन लगेंगे। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक कार्य किया जाएगा। इस दौरान एक ओर की सड़क चालू रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीपी नगर फ्लाईओवर पर दोनों ओर की सड़क बंद किए बिना कार्य संभव नहीं है। यहां दोनों ओर की सर्विस रोड चौड़ी करेंगे, बीच में से डिवाइडर हटाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था और डायवर्जन के लिए एसीपी यातायात से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान टॉकीज फ्लाईओवर : इसके दोनों और सीमेंट की रेलिंग लगी है। ये टूट रही हैं और कई जर्जर हैं। इनको ध्वस्त कर लोहे की रेलिंग लगाई जाएगी। ये रेलिंग दोनों ओर लगेंगी। इसकी मरम्मत का काम रात में होगा। रात के 10 बजे से मरम्मत शुरू होगी। इस दौरान एफओबी पर वनवे रहेगा। विकल्प के तौर पर सर्विस रोड से भी वाहन गुजारे जाएंगे। काम में करीब 10 दिन का समय लगेगा।


टीपी नगर फ्लाईओवर : ट्रांसपोर्ट (टीपी) नगर के सामने बने फ्लाईओवर पर सिकंदरा से भगवान टॉकीज मार्ग की एक्सपेंशन जॉइंट टूट गया है। इसकी जनवरी में भी मरम्मत हुई थी। मरम्मत के दौरान एफओबी पूरी तरह से बंद रहेगा। वाहनों को सर्विस रोड से गुजारा जाएगा। इससे पहले सर्विस रोड को चौड़ा किया जाएगा। डिवाइडर भी हटाए जाएंगे। इसमें 10-15 दिन का समय लगेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed