फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra BEd scam: 47 fake teachers of Firozabad can be dismissed in Firozabad

बीएड फर्जीवाड़ा: फिरोजाबाद जिले के 47 शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Sun, 27 Jun 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 12:19 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2004-05 के 1021 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को टेंपर्ड (अंकों से छेड़छाड़) माना है। इससे पूर्व 3635 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र फर्जी घोषित हो चुके हैं।

विज्ञापन
Agra BEd scam: 47 fake teachers of Firozabad can be dismissed in Firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2004-05 की टेंपर्ड अंकतालिकाओं से नौकरी करने वाले शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी हुई है। इससे पूर्व जनपद के 110 फर्जी शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय के निर्णय के बाद शिक्षकों में खलबली मची है। बीएसए कार्यालय भी शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। आदेश के बाद शिक्षकों की बर्खास्तगी की जाएगी।

विज्ञापन


सत्र 2004-05 बीएड डिग्री धारकों के खिलाफ एसआईटी (विशेष जांच दल) की जांच चल रही है। जनपद में 158 शिक्षकों के नाम फर्जीवाड़े में आए थे। इनमें करीब 110 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। टेंपर्ड अंकतालिकाओं वाले शिक्षकों की बर्खास्तगी रुक गई थी। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय की जांच समिति को निर्णय लेने को कहा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम जांच समिति ने बीएड सत्र 2004-05 के 1021 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को टेंपर्ड घोषित कर दिया। जिले में टेंपर्ड प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने वाले 47 शिक्षक हैं। इन पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी है। इस टेंपर्ड सूची में शिक्षक नेताओं के नाम भी शामिल हैं। इधर, विश्वविद्यालय कमेटी के निर्णय के बाद इन शिक्षकों ने कोर्ट जाने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद के बीएसए डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि टेंपर्ड प्रमाणपत्रे वाले शिक्षकों की सूची पर कार्रवाई विश्वविद्यालय कमेटी के आदेशानुसार होनी है। हमारे पास पत्र आएगा। उसके बाद ऐसे शिक्षकों की बर्खास्ती करेंगे। जनपद में टेंपर्ड प्रमाणपत्र वाले शिक्षकों की संख्या 47 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed