फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra became the winner by defeating host Mainpuri

Agra News: मेजबान मैनपुरी को हरा आगरा बना विजेता

Thu, 09 Oct 2025 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Agra became the winner by defeating host Mainpuri
फोटो 11 आगरा टीम के कप्तान को विजेता कप देते स्टेडिम के क्रिकेट प्रशिक्षक। स्रोत स्टेडिम
मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को मंडलीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिताबी मुकाबले में आगरा ने मेजबान मैनपुरी को चार विकेट से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच फिरोजाबाद और मैनपुरी के बीच खेला गया। इसमें मैनपुरी ने फिरोजाबाद को 70 रनों से हराकर अगले दौरे में प्रवेश किया। मैनपुरी टीम की तरफ से सक्षम ने 28 रन बनाए और तीन विकेट लिए। इसके अलावा मोहित को तीन विकेट मिले। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनपुरी ने 12 ओवर में छह विकेट खोकर 79 रन बनाए। हैदर अली ने 22, मोहित ने 12 और सक्षम ने 18 रनों को योगदान दिया। जवाब में आगरा ने 11.2 ओवर में छह विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। शुभम शर्मा ने 47 रन और कृष ने नौ रन बनाए और एक विकेट लिया। फिरोजाबाद के खेल शिक्षक गोविंद सिंह, आगरा के खेल शिक्षक सौरभ गुप्ता, मैनपुरी के शारीरिक शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, कलीम खान, डॉ. अजीत यादव, अजय कुमार यादव आदि टीम को लेकर पहुंचे थे। आयोजन समिति में धर्मेंद्र सिंह, कौशल किशोर, तनवीर सिंह, सुभाष, विजयपाल और उदय का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed