फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra based movie Victoria and abdul trailer released

'विक्टोरिया एंड अब्दुल' का आगरा से खास रिश्ता, हाल ही में आया ट्रेलर

Sat, 03 Jun 2017 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 03 Jun 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
agra based movie Victoria and abdul trailer released
‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ - फोटो : google
ब्रिटिश महारानी और उन्हें उर्दू सिखाने वाले अब्दुल करीम के बीच रिश्तों को बयां करने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में ताजमहल और ताजगंज नजर आएगा। इस फिल्म का दो दिन पहले ही ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें आगरा में फिल्माए गए सीन भी नजर आए हैं। 
विज्ञापन


बीते साल नवंबर में दस दिनों तक आगरा में विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग हुई थी।  फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री जूडी डेंच महारानी विक्टोरिया और अली फजल अब्दुल करीम की भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


ट्रेलर में महताब बाग में महारानी की प्रतिमा के साथ फिल्माए गए दृश्य को शामिल किया गया है। बीते साल नवंबर में ताजगंज के कटरा फुलेल और महताब बाग में हुई इस फिल्म की शूटिंग को हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा कर रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 1887 में ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की सेवा में आगरा से 23 साल के अब्दुल करीम को इंग्लैंड भेजा गया था। वह महारानी को हिंदुस्तानी खानपान, उर्दू भाषा और संस्कृति के बारे में बताते थे। 


महारानी के निकट पहुंचे करीम को रॉयल विक्टोरियन आर्डर में कमांडर को खिताब दिया गया था। बेहद विश्वासपात्र करीम की मृत्यु के बाद उन्हें पंचकुइयां कब्रिस्तान में दफनाया गया, जिस जगह को यूपी टूरिज्म ने हाल में ही प्रचारित करना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed