{"_id":"5aa220ab4f1c1bb8758b472b","slug":"agra-attack-of-crocodile-on-young-man-in-chambal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः चंबल में नहाते वक्त युवक को मगरमच्छ ने खींचा, फिर हुआ ये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः चंबल में नहाते वक्त युवक को मगरमच्छ ने खींचा, फिर हुआ ये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह(आगरा)
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
चंबल नदी में नहा रहे युवक को मगरमच्छ ने खींच लिया। चीखपुकार पर आसपास मौजूद लोग जुट गए और मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर युवक की जान बचाई। मगरमच्छ के हमले से युवक का पैर जख्मी हो गया है।
घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया। वहीं इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। घटना खेड़ा राठौर के गुढ़ा गांव के घाट की है। गर्मी की दस्तक के साथ ही चंबल के मगरमच्छ हमलावर होने लगे हैं।
गुरुवार सुबह गुढ़ा गांव का रहने वाला शानू (18) पुत्र गुलजारी लाल चंबल नदी में नहा रहा था। तभी मगरमच्छ ने उसका पैर जबड़े में जकड़ लिया और गहरे पानी की ओर खींचकर ले जाने लगा।

Trending Videos
युवक की चीखें सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है।
बता दें कि गर्मी के मौसम में खेड़ा राठौर में हीरा सिंह, धर्मपाल, बासौनी के वीरंपुरा में उमेश, रानीपुरा में मुकेश, कमौनी में ब्रजेश, भरेह में नीरज, पथर्रा में प्रदीप, बिठौली में राम प्रकाश मगरमच्छ के हमले में जान गंवा चुके हैं।