फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra army soldiers fighting for enemies till the last breath

आखिरी सांस तक दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ आगरा का लाल

Wed, 16 May 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 16 May 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
agra army soldiers fighting for enemies till the last breath
पत्नी पर टूटा गमों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा का लाल देवेंद्र सिंह बघेल सीमा पर शहीद हो गया। वो बीएसएफ की 173 बटालियन में सिपाही थे। जम्मू-कश्मीर  के सांबा सेक्टर में सोमवार रात पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में देवेंद्र वीरगति को प्राप्त हुए।
विज्ञापन


दुश्मन की ओर से अंधाधुंध फायरिंग के बावजूद देवेंद्र हाथ में बंदूक थामे सीना ताने खड़े रहे। मालूम था कि कोई भी गोली सीना चीरकर निकल सकती है लेकिन मां भारती के लाल ने अपने प्राणों की परवाह नहीं की।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े बारह बजे एक गोली उनकी दायीं आंख में लगी। लहुलुहान हो गए, लेकिन रणबांकुरे ने हिम्मत नहीं हारी। जिंदगी हाथ से फिसली जा रही थी, लेकिन देशभक्ति का जज्बा ऐसा था कि हाथ से बंदूक नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुश्मन गोली पर गोली चलाए जा रहा था लेकिन फौलाद का हौसला लिए देवेंद्र सिंह सीना ताने खड़े रहे। उनकी कंपनी के अधिकारियों ने उनकी शौर्यगाथा उनके परिजनों को फोन पर सुनाई। 

agra army soldiers fighting for enemies till the last breath
श्ाहीद जवान के मासूम बच्चेे - फोटो : अमर उजाला
घर में पत्नी पिंकी बाट जोह रही थी, 25 मई को बच्चे का जन्म दिन आने वाला था, देवेंद्र को छुट्टी लेकर इसमें शरीक होना था। उन्हें परिवार से बहुत प्यार था, लेकिन वतन से ज्यादा उनके लिए कुछ भी नहीं था। 

गांव के रामपाल सिंह, ज्ञान सिंह और फूल सिंह बताते हैं कि देवेंद्र अक्सर कहते थे, सीमा पर हालात ठीक नहीं हैं। पाकिस्तान कभी भी फायरिंग शुरू कर देता है। मैं हंसते हंसते वतन पर अपनी जान कुर्बान कर दूंगा।

उनके भाई देवी सिंह ने बताया कि जब देवेंद्र घायल हो गए तो उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया। बीएसएफ के अधिकारियों के पास उनका घर का फोन नंबर था। इसी पर जानकारी दी। 

फोन देवी सिंह की पत्नी सुनीता ने रिसीव किया। तब देवेंद्र के घायल होने की बात बताई थी। देवी सिंह का कहना है कि उन्होंने वापस कॉल की तो पता चला कि रात में साढ़े तीन बजे भाई ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

छह साल पहले हुए थे बीएसएफ में भर्ती

सिंकदरा के गांव लखनपुर निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र सिंह मार्च 2012 को बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उनके बड़े भाई देवी सिंह सीआरपीएफ में है। उन्हीं को देखकर देवेंद्र ने सेना या अर्द्धसैनिक बल में जाने की ठानी थी। 

देवेंद्र सिंह बघेल की शादी को तीन साल ही हुए हैं। बेटे धीरज का दूसरा बर्थ डे 25 मई को है। बेटी रितिका आठ महीने की है। उन्हें नहीं मालूम कि पिता दुनिया में नहीं रहे। 

देवेंद्र के पिता नारायण सिंह को फालिज की बीमारी हो गई है। वो बुरी तरह से अस्वस्थ हैं। मां रामवती का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी पिंकी के भी आंसू नहीं थम रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed