{"_id":"6aec0f68f8e0c3afcf0411c1","slug":"agra-anganwadi-recruitment-fraud-two-appointments-cancelled-over-fake-income-certificates-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनवाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा: फर्जी आय प्रमाणपत्र से पाई नियुक्ति, दो नियुक्तियां रद; लेखपालों पर भी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनवाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा: फर्जी आय प्रमाणपत्र से पाई नियुक्ति, दो नियुक्तियां रद; लेखपालों पर भी संकट
Thu, 05 Nov 2026 10:38 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:38 AM IST
सार
आगरा में आंगनवाड़ी भर्ती के दौरान फर्जी आय प्रमाणपत्र के सहारे बीपीएल श्रेणी में नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जांच के बाद दो नियुक्तियां और संबंधित आय प्रमाणपत्र रद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी केंद्र का फोटो।
विस्तार
आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया में दो अभ्यर्थियों ने फर्जी तरीके से कम आय का प्रमाणपत्र जारी कराकर बीपीएल श्रेणी के तहत नौकरी हासिल कर ली। मामले की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने इन नियुक्तियों और संबंधित आय प्रमाणपत्रों को रद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, दोषी लेखपालों पर भी विभागीय कार्रवाई के लिए कहा है।
जिलाधिकारी के पास जनसुनवाई के दौरान यह शिकायत पहुंची थी कि कई लोगों ने पात्रता श्रेणी में न होने के बावजूद फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हथिया ली है। इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने संबंधित एसडीएम से इसकी जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। खंदौली ब्लॉक के उजरई जाट निवासी गौरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उजरई जाट और उजरई पड़ाव, दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों पर भर्ती के दौरान फर्जी आय प्रमाणपत्र बनवाकर अयोग्य महिलाओं को बीपीएल श्रेणी में शामिल कर उनका चयन कर लिया गया है।
जांच में यह शिकायत सही साबित हुई। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। इस मामले में अभी कई अन्य शिकायतों पर भी जांच चल रही है।