फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra also Kairana' VHP make list

आगरा में भी ‘कैराना’ विहिप ने बनाई सूची

Fri, 17 Jun 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 17 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Agra also Kairana' VHP make list
आगरा में भी कैराना - फोटो : Amar Ujala
दावा, लोहामंडी से 350 हिंदुओं का पलायन
विज्ञापन


प्रदेश से सूची बनाने के निर्देश, यहां पहले से तैयार
जल्द होगी जारी, अन्य इलाकों में चल रहा है सर्वे

राजीव शर्मा
शामली के कैराना-कांधला में ही हिंदुओं ने पलायन नहीं किया, अपने शहर के लोहामंडी क्षेत्र से भी दहशत के चलते पिछले पांच सालों में साढ़े तीन सौ से अधिक हिंदू पलायन कर चुके हैं। यह दावा कर रही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पलायन करने वालों की सूची भी तैयार कर ली है। जल्द ही इसे जारी किया जाएगा।
कैराना मामला गर्म होने पर विहिप ने प्रदेश भर की जिला इकाइयों को पलायन करने वाले हिंदुओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। आगरा इकाई ने इस पर पहले से ही काम कर रही थी। सूत्रों की मानें तो विहिप ने अपने कार्यकर्ताओं से लोहामंडी के जटपुरा, खातीपाड़ा, मोतीकुंज, बिल्लोचपुरा में सर्वे कराया। इसके लिए यहां के पांच साल पुरानी वोटर लिस्ट से वर्तमान का मिलान किया गया। सर्वे टीम ने पाया कि इन क्षेत्रों में इस बीच 350 से अधिक हिंदू पलायन कर चुके हैं। टीम ने इनमें से अधिकांश से संपर्क भी कर लिया है। जल्द ही कुछ लोगों को सामने लाया जाएगा। हालांकि विवाद में पड़ने के डर से तमाम परिवार सामने नहीं आना चाहते। 
विज्ञापन


दहशत में बेचे घर
सूत्रों ने बताया कि विहिप के सर्वे के मुताबिक, समुदाय विशेष के बढ़ते वर्चस्व और दहशत के चलते ही ये परिवार घर बेचकर दूसरे क्षेत्रों में शिफ्ट हुए। इनमें कुछ व्यापारी भी इसमें शामिल हैं। उनकी दुकानें भी बंद हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे क्षेत्रों में सर्वे जारी
बताते हैं, सर्वे जारी है। शहर के अन्य क्षेत्रों के ऐसे लोग तलाशे जा रहे हैं जो हाल के वर्षों में दहशत अथवा परेशान होकर पलायन कर गए। नौकरी या व्यापार के लिए क्षेत्र छोड़ने वालों को इसमें शामिल नहीं किया जा रहा। विहिप कार्यकर्ता लोगों से मिलकर पलायन का कारण भी जान रहे हैं। कुछ दिनों में दूसरी सूची भी जारी की जा सकती है।


अरुण माहौर हत्याकांड के समय उठा मुद्दा
इसी साल फरवरी के आखिर में मंटोला क्षेत्र में हिंदूवादी नेता अरुण माहौर की हत्या के समय भी विभिन्न संगठनों ने इस मुद्दे को उठाया था। इनका आरोप था कि समुदाय विशेष के दबंग लोगों से परेशान होकर ही अरुण को परिवार को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा था। आरोप था कि उन्हें भगाने के लिए ही इन दबंगों ने उनकी दुकान में कई बार आगजनी भी की।
 
नेतृत्व के निर्देश पर पलायन करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। नेतृत्व को सौंपने के बाद जल्द ही इसे जारी किया जाएगा।
- सुनील पाराशर, प्रदेश उपाध्यक्ष, विहिप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed