{"_id":"68635eae32ad4eddc1042633","slug":"agra-airport-gets-bomb-threat-know-where-the-email-came-from-2025-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Airport: लोगों के हाथ-पैर उड़ जाएंगे...आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जानें कहां से आया ई-मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Airport: लोगों के हाथ-पैर उड़ जाएंगे...आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जानें कहां से आया ई-मेल
Tue, 01 Jul 2025 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:31 AM IST
सार
Agra Airport Bomb Threat: आगरा एयरपोर्ट पर विस्फोटक प्लांट करने का मेल जर्मनी के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क से भेजा गया। इस मेल को भेजने के लिए न्यूजीलैंड के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
Agra Cyber Crime News: आगरा एयरपोर्ट के चारों ओर बैगों में शक्तिशाली विस्फोटक डिवाइस छिपाई गई हैं। यदि तुरंत खाली नहीं कराया तो अंदर बैठे लोगों के हाथ-पैर उड़ जाएंगे। वो जान से हाथ धो बैठेंगे। रोडकिल और क्यों हमले के पीछे हैं...। धमकी भरा यह ईमेल रविवार को आगरा एयरपोर्ट भेजा गया था। ईमेल जर्मनी के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) से भेजा गया था। पुलिस व अन्य टीमें जांच में जु़टी हैं।
पुलिस के मुताबिक धमकी भरा ईमेल आगरा के साथ ही गोरखपुर, लखनऊ के एयरपोर्ट के लिए भी था। साथ ही मथुरा में बम की धमकी दी गई थी। थाना शाहगंज में आगरा एयरपोर्ट की मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुकृति निगम ने केस दर्ज कराया। थाना पुलिस के साथ साइबर सेल से जांच हो रही है।
ये भी पढ़ें - Agra: रिंग रोड पर बड़ा खतरा...हाइटेंशन लाइन इतनी नीचे, गुजरने में भी लगेगा डर

Trending Videos
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि ईमेल भेजने के लिए न्यूजीलैंड के प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया। इसकी मदद से कुछ डॉलर खर्च करके ईमेल आईडी प्राप्त कर ली जाती है। आईपी एड्रेस भी न्यूजीलैंड का निकला है। पुलिस का मानना है कि दोनों ही फर्जी तरीके से बनाए गए हैं, जिससे तरह के ईमेल करने में इस्तेमाल किया जा सके। आरोपी के बारे में जानकारी के लिए उच्च स्तरीय एजेंसियों की मदद ली जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: डुप्लीकेट चाबी से खोला कमरे का दरवाजा...नजारा देख उड़े युवक के होश, मकान मालिक पर गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें - UP: डुप्लीकेट चाबी से खोला कमरे का दरवाजा...नजारा देख उड़े युवक के होश, मकान मालिक पर गंभीर आरोप
पहले भी आई धमकी, नहीं पकड़े गए आरोपी
आगरा कमिश्नरेट पुलिस हाईटेक हो चुकी है, इसके बावजूद एयरपोर्ट और ताजमहल में बम की धमकी देने वाले पकड़े नहीं जा रहे हैं। 6 महीने में तीसरी बार एयरपोर्ट के लिए धमकी भरा ईमेल आया। साइबर थाना में भी केस दर्ज किया गया, लेकिन ईमेल करने वाले काैन लोग थे? धमकी देने के पीछे क्या मकसद था? यह आज तक पता नहीं चल सका है।