फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra administration will imposes night curfew to prevent COVID

आगरा में शनिवार से नाइट कर्फ्यू: रात को बेवजह बाहर घूमते मिले तो लगेगा जुर्माना, जानें नियम

Fri, 09 Apr 2021 10:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 10:01 AM IST
सार

जिलाधिकारी ने कहा- नाइट कर्फ्यू में कोई नई पाबंदियां नहीं, रात 10 से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
agra administration will imposes night curfew to prevent COVID
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए आगरा में शनिवार रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। जिले में 486 सक्रिय मरीज हैं। शुक्रवार को संख्या 500 से ऊपर पहुंच सकती है। इसके बाद नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि नाइट कर्फ्यू में कोई नई पाबंदियां नहीं लगाई हैं, लेकिन रात 10 से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान यदि कोई बाहर घूमता मिला तो 500 रुपये जुर्माना लगेगा। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बृहस्पतिवार शाम को सीएमओ और एसएसपी के साथ बैठक के बाद बताया कि शनिवार रात से रात्रि कर्फ्यू लागू होगा। इसमें प्रमुख चौराहों पर पुलिस बैरिकेडिंग करेगी। रात में बाजारों में गश्त होगी। रात्रि कर्फ्यू की मियाद व अन्य तैयारियों पर शुक्रवार को बैठक होगी। नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। 
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं पड़ेगा कर्फ्यू का असर
रात्रि कर्फ्यू से ग्रामीण क्षेत्रों में छूट रहेगी। वहां सख्ती नहीं होगी। सख्ती सिर्फ शहरी क्षेत्रों में की जाएगी। इसके लिए बाजार व अन्य संगठनों के साथ शुक्रवार को जिला प्रशासन बैठक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ये सेवाएं रहेंगी बहाल
- बीमार लोग अस्पताल जा सकेंगे।
- पेट्रोल पंप, दवाई स्टोर बंद नहीं होंगे।
- आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हो सकेगी।
- रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर टिकट दिखाकर जा सकेंगे।
- माल वाहक गाड़ियों का आवागमन प्रभावित नहीं होगा।

सवालः दिन में भीड़ तो रात के सन्नाटे में सख्ती क्यों
दिन में सड़कों और बाजारों में कोविड प्रोटोकॉल का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। कोई दो गज की दूरी बरत रहा है न मास्क लगा रहा है। इन पर कार्रवाई के बजाय रात्रि कर्फ्यू के प्रशासन के फैसले पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। शहर के लोगों का मानना है कि रात दस बजे तो शहर के बाजार बंद हो ही जाते हैं। भीड़ पर सख्ती की जगह रात्रि कर्फ्यू की कार्रवाई मात्र दिखावा है।

'दिन में सख्ती तो बरतें'
सुलहकुल नगर सोसायटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि दिन में कर्फ्यू न लगाएं पर कम से कम सख्ती तो बरतें। खुद अफसर ही मास्क लगाए बिना घूम रहे हैं। रात में कर्फ्यू से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दिन में बाजारों में भीड़ बेकाबू है। 

'सैनिटाइजेशन भी नहीं'
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 निवासी एसपी धाकरे ने कहा कि छह महीने से बाजार, ऑफिस,  और संक्रमितों के घर पर सैनिटाइजेशन तक तो हो नहीं रहा है। रात्रि कर्फ्यू से कोई असर नहीं होगा। यह केवल दिखावे की कार्रवाई है।

'दिखावा कर रहे'
विभव नगर निवासी अखिलेस चौधरी ने कहा कि प्रशासन दिखावा कर रहा है, काम नहीं। दिन में बाजार, ऑफिस, सड़कों पर न मास्क न दो गज की दूरी। रात में जब कोई होता ही नहीं तो कर्फ्यू का क्या मतलब, दिन में सख्ती करें। 
 
जिलाधिकारी बोले-अर्थव्यवस्था को लेकर नहीं उठाएंगे जोखिम
सवाल: रात्रि कर्फ्यू संक्रमण रोकने में कितना कारगर रहेगा?
जवाब: संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी, इससे फायदा होगा।
सवाल: दिन में बाजारों में भीड़ ज्यादा है, तो सख्ती क्यों नहीं ?
जवाब: दिन में कर्फ्यू जैसे कदमों से अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी, कोई जोखिम नहीं उठा सकते।
सवाल: क्या ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या कम करेंगे ?
जवाब: ताजमहल व स्मारकों में पर्यटकों की संख्या कम नहीं की जाएगी।
सवाल: लोग मास्क लगाए बिना घूम रहे हैं, सख्ती क्यों नहीं हो रही?
जवाब: एसएसपी इस पर सख्ती करेंगे। मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
(जिलाधिकारी से बातचीत)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed