Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Administration Seeks Explanation from Schools for Denying Facilities to BLO

अमर उजाला असर: बीएलओ को न कुर्सी मिली, न खुला स्कूल का गेट...अब प्रशासन ने मांगा जवाब!

Tue, 24 Nov 2026 07:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 07:54 AM IST
सार

आगरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ को गेट नहीं खोलने और मेज-कुर्सी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं देने वाले स्कूलों से प्रशासन ने जवाब मांगा है।

 

विज्ञापन
Agra Administration Seeks Explanation from Schools for Denying Facilities to BLO
बीएलओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए दरवाजे न खोलने और बैठने के लिए मेज-कुर्सी उपलब्ध न कराने वाले विद्यालयों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने ऐसे लापरवाह स्कूलों से जवाब-तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


साथ ही आगामी 28 और 29 नवंबर को मतदान केंद्रों पर लगने वाले विशेष अभियान कैंपों के लिए अभी से सभी आवश्यक और समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि मतदाताओं और बीएलओ को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने स्पष्ट किया है कि विशेष कैंप के दौरान व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए सभी विद्यालयों में औचक निरीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से अधिकारियों की विशेष टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी विद्यालय में बीएलओ के बैठने, गेट नहीं खुलने या अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं में कोई कमी पाई गई, तो संबंधित स्कूल प्रशासन के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस आदेश के बाद संबंधित विभागों और विद्यालय संचालकों को समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed