{"_id":"69ee3d5f6d2f8dbab00973a1","slug":"agra-accident-driver-killed-in-tanker-and-canter-collision-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: कैंटर और दूध के टैंकर में भीषण भिड़ंत, चालक की मौत; केबिन काटकर निकाली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसा: कैंटर और दूध के टैंकर में भीषण भिड़ंत, चालक की मौत; केबिन काटकर निकाली लाश
Sun, 26 Apr 2026 09:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 26 Apr 2026 09:59 PM IST
सार
सड़क पर लहराते ऑटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुए दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। तेज धमाके की आवाज के साथ हुई टक्कर पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और स्टेट हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
कैंटर और टैंकर की भीषण टक्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के बड़ागांव के पास रविवार शाम साढ़े चार बजे ऑटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुए कैंटर और दूध के टैंकर में टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। केबिन में फंसे कैंटर चालक डौकी के पोखरा की नगरिया गांव के मनीष पुत्र विद्याराम के शव को केबिन काटकर निकाला गया।
हादसे में टैंकर चालक समेत 3 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूध का टैंकर बटेश्वर से कानपुर की ओर जा रहा था, जबकि कैंटर इटावा से बाह की ओर आ रही थी। तभी सड़क पर लहराते ऑटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुए दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई।
तेज धमाके की आवाज के साथ हुई टक्कर पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहनों में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। कैंटर चालक मनीष को केबिन काटकर मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। जबकि मनीष के गांव का रहने वाला क्लीनर रंजीत घायल हो गया।
विज्ञापन
टैंकर चालक भाऊपुरा का अमर सिंह घायल हुआ है। वहीं रेस्क्यू के दौरान फरैरा का ब्रजेश चोटिल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से अमर सिंह और रंजीत को बेहतर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने सड़क से दोनों वाहनों को हटवा कर स्टेट हाईवे पर करीब आधा घंटा बाद जाम खुलवाकर यातायात सामान्य करा दिया।