{"_id":"68f161d89e0bf6c4f403c103","slug":"agra-a-and-b-emerged-victorious-in-the-under-19-boys-cricket-league-matches-agra-news-c-365-1-sagr1044-104951-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अंडर-19 बॉयज क्रिकेट लीग मैचों में आगरा ए और बी बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अंडर-19 बॉयज क्रिकेट लीग मैचों में आगरा ए और बी बने विजेता
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन
आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-19 क्रिकेट लीग मैच करा रहा है। बृहस्पतिवार को हुए लीग मैचों में आगरा ए और बी विजेता बने। लक्ष्य सिंह राठौड़ और नितिन गोला को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अवंतीबाई लोधी मैदान पर आगरा-ए और आगरा-सी के बीच मैच खेला गया। आगरा-सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 45 ओवर में 307 रन बनाए। हिमांशु ने शानदार 179 रन और ललित यादव ने 39 रन बनाए। लक्ष्य सिंह, कुलदीप शर्मा और शौर्य प्रताप ने तीन-तीन विकेट झटके। आगरा-ए टीम ने 35.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आलोक रतन ने शानदार 101 रन और लक्ष्य सिंह राठौड़ ने 89 रन बनाए। रवि भट्ट ने तीन और ध्रुव ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य सिंह राठौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इसी तरह मान्या क्रिकेट मैदान पर आगरा-डी और बी टीम में मैच हुआ। डी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। टीम 35 ओवर में 200 रनों पर सिमट गई। साहिल गुप्ता ने शानदार 107 रन और कार्तिकेय सिंह ने 67 रन बनाए। नितिन गोला ने 5 और दुष्यंत ने 3 विकेट लिए। आगरा-बी टीम ने 26.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। ओम मिश्रा ने 67 रन, आर्यन मंगल ने 35 और नितिन गोला ने नाबाद 29 रनों का योगदान दिया। कार्तिक ने 3 विकेट झटके। नितिन गोला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।