{"_id":"62db73670f80785ebb38a28f","slug":"agra-40-thousand-rupees-chauth-sought-from-businessman-beaten-fiercely-for-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: व्यापारी से मांगी 40 हजार रुपये की चौथ, विरोध करने पर जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: व्यापारी से मांगी 40 हजार रुपये की चौथ, विरोध करने पर जमकर पीटा
Sat, 23 Jul 2022 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Jul 2022 09:34 AM IST
सार
सदर के गोपी नगर में व्यापारी से चौथ वसूली का मामला सामने आया है। 40 हजार रुपये की चौथ नहीं देने पर व्यापारी को पीटा गया। उसके घर पर हमला कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में थाना सदर के गोपी नगर में व्यापारी अमित मुद्गल से 40 हजार रुपये की चौथ मांगी गई। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया, पथराव भी किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
राजेश्वर मंदिर के पास गुलमोहर एन्क्लेव निवासी अमित मुद्गल की इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजेश्वर मंदिर के सामने गोपी नगर है। इसमें उनका एक प्लॉट है। कॉलोनी का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है। एक परिवार रास्ते में गाय बांधता है। वहां ठेल भी लगवाता है। वह बृहस्पतिवार को प्लॉट से लौट रहे थे, इस दौरान दिनेश पाठक ने रोक लिया। उसने धमकाया, कहा कि अगर प्लॉट बनाना है तो 40 हजार रुपये देने होंगे। विरोध करने पर गाली देना शुरू कर दिया।
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि इस दौरान आरोपी के बेटे आकाश, अंशुल और अर्जुन आ गए। उन्होंने हमला बोल दिया, लाठी-डंडे से पीटा, पत्थर भी फेंके। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दिनेश, आकाश, अंशुल, अर्जुन और शिवानी के खिलाफ मारपीट, चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है।