फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agniveer army recruitment entrance examination on 15 January in Agra

Agra News: अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 15 जनवरी को, बिना मास्क अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Fri, 06 Jan 2023 09:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jan 2023 09:42 AM IST
सार

अग्निवीर सेना भर्ती रैली में चयनित अभ्यर्थियों की लिखित सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
Agniveer army recruitment entrance examination on 15 January in Agra
अग्निवीर सेना भर्ती (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अग्निवीर सेना भर्ती की शारीरिक दक्षता में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित सामान्य प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को सदर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। भर्ती निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने परीक्षा की समय सारिणी जारी करते हुए बताया कि परीक्षा में कोविड नियमों का पालन अनिवार्य है। बिना फेस मास्क अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। जिनमें कोविड लक्षण हैं, वे अभ्यर्थी प्रवेश के समय गेट पर सूचित करेंगे। उनकी के लिए परीक्षा की अलग से व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

रात एक बजे से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक 12 जिलों के 1.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व चिकित्सा परीक्षा संपन्न हुई थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में युवाओं ने गजब का उत्साह दिखाया था। इसमें उत्तीर्ण अभ्यार्थियों की लिखित परीक्षा 15 जनवरी को होने जा रही है। इसी दिन एनसीसी प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थी भी परीक्षा स्थल पर उपस्थित होंगे। निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा के अनुसार अग्निवीर जीडी पद के अभ्यर्थियों के लिए रात एक से तीन बजे तक प्रवेश प्रक्रिया होगी। 

विज्ञापन


Agra News: गिरगिट ही नहीं, यहां बगुला भी बदलता है रंग, प्रजनन काल में हो जाता है पीला, नारंगी और बादामी

विज्ञापन
विज्ञापन

11 से 12 बजे तक होगी लिखित परीक्षा

अग्निवीर क्लर्क व एसकेटी पद के लिए रात तीन बजे से 3.30 और टेक्निकल पद के लिए रात 3.30 से चार बजे तक, ट्रेंडस मैन 10वीं व 8वीं के पद के लिए सुबह चार से पांच बजे तक परीक्षा स्थल पर प्रवेश होगा। लिखित परीक्षा सुबह 11 से 12 बजे तक होगी। परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेना के अधिकारियों के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी परीक्षा की व्यवस्थाओं के संबंध में जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा को सुगमता व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed