फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agniveer Army Recruitment Common Entrance Examination will held on 15 January in Agra

Agra News: अग्निवीर सेना भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को, 12 जिलों के 3440 युवा होंगे शामिल

Wed, 21 Dec 2022 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 12:43 PM IST
सार

अग्निवीर सेना भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी 2023 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Agniveer Army Recruitment Common Entrance Examination will held on 15 January in Agra
अग्निवीर सेना भर्ती की परीक्षा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 सितंबर से 10 अक्तूबर 2022 तक आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जनवरी 2023 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। सेना भर्ती निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा के अनुसार प्रवेश परीक्षा में 3440 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा को सुगमता व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को व्यवस्था अधिकारी नियुक्त किया है। आगरा में 12 जिलों की अग्निवीर सेना भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को आयोजित की जा रही है। 

विज्ञापन

सेना भर्ती में शामिल हुए थे 12 जिलों के युवा 

अग्निवीर भर्ती रैली में आगरा समेत 12 जिलों मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस और कासगंज के युवा शामिल हुए थे। 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में भर्ती प्रकिया चली गई थी। इसमें 3440 युवा पास हुए थे। अब इन अभ्यर्थियों की सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed