फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agniveer 2023 Recruitment process of candidates from 12 districts starting from 4 December in agra

Agniveer Recruitment: 4 दिसंबर से शुरू हो रही 12 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया, देखें पूरा कार्यक्रम

Fri, 01 Dec 2023 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 10:27 AM IST
सार

अग्निवीर भर्ती चार दिसंबर से एकलव्य स्टेडियम में शुरू हो रही है। 12 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया होगी, जिसके लिए स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Agniveer 2023 Recruitment process of candidates from 12 districts starting from 4 December in agra
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में खुफिया एजेंसियों की नजर फर्जी दस्तावेज से सेंधमारी करने वाले अभ्यर्थियों पर रहेगी। पूर्व में 100 से अधिक अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेज व 120 से अधिक स्टेराॅयड का प्रयोग किए हुए पकड़े गए थे। ऐसे अभ्यर्थी को लेकर पुलिस व सुरक्षाबलों की खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं।

विज्ञापन


सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 से 16 दिसंबर तक 12 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया चलेगी। 40 हजार से अधिक युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण कराए थे। लिखित परीक्षा के बाद करीब 13 हजार अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चुना है। इनके प्रवेशपत्र बंटने शुरू हुए हैं।
विज्ञापन


भारतीय सेना की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। इधर, भर्ती की तैयारियों को लेकर स्टेडियम में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। सेना के उच्च अधिकारी भी भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता से कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सेना के एक उच्च अधिकारी जल्द व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आगरा आ सकते हैं। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नामित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra Metro: गुरुद्वारा के सामने हाईवे पर मेट्रो बनाएगी अंडरपास, खंदौली टोल के लिए बनेगा कट

भर्ती कार्यक्रम
- 4 से 6 दिसंबर तक सभी जिलों के ट्रेंडसमैन, तकनीकी व क्लर्क पद के अभ्यर्थी
- 6 दिसंबर को ललितपुर जिले के सामान्य ड्यूटी अभ्यर्थी
- 7 दिसंबर को कासगंज व अलीगढ़ जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी
- 8 दिसंबर को एटा व मैनपुरी के जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी
- 9 दिसंबर को मथुरा व फिरोजाबाद के जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी
- 10 दिसंबर को मथुरा के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित
- 11 दिसंबर को आगरा व जालौन के जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी
- 12 दिसंबर को आगरा व झांसी के जनरल ड्यूअी अभ्यर्थी
- 13 दिसंबर को हाथरस व इटावा के जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी
- 14 से 16 दिसंबर तक मेडिकल व दस्तावेजों का सत्यापन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed