फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agnipath Scheme Youth Protest Regarding Army Recruitment In Mathura

Agnipath Scheme: मथुरा में 'अग्निपथ' पर आक्रोश, युवाओं ने दिल्ली हाईवे कर दिया जाम

Thu, 16 Jun 2022 09:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 09:09 PM IST
सार

सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध तेज होता जा रहा है। अग्निपथ योजना के विरोध में मथुरा के सैकड़ों युवाओं ने बृहस्पतिवार को दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Agnipath Scheme Youth Protest Regarding Army Recruitment In Mathura
अग्निपथ से नाराज युवा रैपुराजाट पर जाम लगाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा फरह में केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ बृहस्पतिवार को युवाओं ने प्रदर्शन किया। हाईवे को जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेशनल हाईवे-19 पर लगे जाम से दिल्ली व आगरा दोनों ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोग परेशान हो गए। करीब एक घंटे बाद आगरा व मथुरा जिले के अधिकारियों के समझाने के बाद युवा हाईवे से हटे।

विज्ञापन

  
दो दिन पूर्व सरकार ने पुरानी सेना भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर नई अग्निपथ योजना शुरू की है। इससे खिलाफ देशभर के युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को आगरा-मथुरा जिले की सीमा रैपुरा जाट स्थित हाईवे पर दोनों जिलों के युवा एकत्र हो गए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। इससे सैकड़ों वाहनों की लाइनें लग गईं। भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी हुई। बसों में सवार कई महिलाओं व बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। युवाओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक केंद्र सरकार इस योजना को वापस नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


जाम की जानकारी लगते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। कुछ ही देर में आगरा व मथुरा के कई थानों का फोर्स और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे से अधिक समय तक अधिकारी युवाओं को समझाते रहे। काफी समझाने के बाद युवाओं ने जाम खोल दिया। युवाओं का कहना था कि अग्निपथ योजना के तहत से उनका भविष्य खराब हो जाएगा। इसे केंद्र सरकार तत्काल वापस ले। नहीं तो आंदोलन ज्यादा बड़े स्तर पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है अग्निपथ योजना 

अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती किया जाएगा। योजना के तहत चुने गए युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। इसके बाद महज 25 फीसदी को ही नौकरी दी जाएगी। शेष को चार साल बाद घर भेज दिया जाएगा। 

बुधवार को ही शुरू हो गया था विरोध

मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना की शुरूआत की थी। उसके बाद से ही देशभर में इसका विरोध शुरू हो गया था। मथुरा में बुधवार को भी युवाओं ने प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा था। बृहस्पतिवार को युवाओं का यह प्रदर्शन हाईवे तक पहुंच गया। 


 

समझाने के बाद भेजा गया घर 

सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दो सौ से अधिक युवकों ने सेना भर्ती की नई नीति को लेकर हाईवे पर जाम लगाया था। उनको समझा-बुझाकर जाम खुलवाया है। उनसे ज्ञापन लिया गया है। सभी को समझा कर घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed