फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agnikand

29 जून को आनी है रौली की बरात

Thu, 18 Jun 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
agnikand
मैनपुरी। माधौनगर (खरपरी) निवासी रामबहादुर के घर में हुई अग्निकांड की घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। दंपती और दोनों बेटियां जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही हैं। बेटी रौली की 29 जून को बरात आनी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय पुत्री रौली की शादी इटावा के गांव जाफरपुर निवासी एक युवक के साथ तय की है। 25 जून को लग्न जानी है और 29 जून को बरात आने की तारीख तय हुई है। हादसे में रौली भी गंभीर रूप से झुलस गई है।
विज्ञापन

उसकी हालत सैफई में गंभीर बनी हुई थी। आग से शादी में देने के लिए खरीदा गया सामान भी जलकर राख हो गया है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
होली पर डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद
रामबहादुर व परिवार को जिंदा जलाकर मार देने की कोशिश करने वाले मुरारी से होली पर विवाद हुआ था। आरोप है कि डीजे तेज आवाज में बजाने की मना करने पर उसने घर में घुसकर मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त घटना के बाद से ही मुरारी रंजिश मानने लगा। आरोपी की छत रामबहादुर के मकान से सटी हुई है। रामबहादुर के भाई जगदीश का कहना है कि छत के रास्ते ही आरोपी छत पर आया और जीने के रास्ते नीचे उतरने के बाद उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। मौके पर एक चप्पल, जले हुए कपड़े आदि भी पुलिस को बरामद हुए हैं।
गांव में तैनात किया गया पुलिस बल
माधौनगर में हुई उक्त घटना के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में प्रवेश व राजबहादुर के घर के बाहर एहतियात के तौर पर क्यूआरटी के जवान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं।

डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने की जांच
आग लगाए जाने की घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर में मिली संदिग्ध वस्तुओं के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। वहीं डॉग स्क्वॉड ने भी काफी देर तक क्षेत्र में सुरागकशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed