कासगंज। पंचायत मोहनपुर को ब्लॉक बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत अब आंदोलनकारी डीएम से मिले हैं। पूर्व में मोहनपुर को ब्लॉक बनाने की संस्तुति का पत्र भी डीएम को दिया। डीएम से अनुरोध किया है कि वे इस मांग पर अमल करें। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को ज्ञापन देने पहुंचे मिशन मोहनपुर संयोजक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि जनपद की सबसे पुरानी नगर पंचायत होने के बाद भी अभी तक मोहनपुर को ब्लॉक का दर्जा नहीं मिला है।
ग्रामीण विकास एवं क्षेत्रीय विकास को दृष्टिगत रखते हुए यह दर्जा दिया जाए। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जिला स्तर पर ग्राम विकास आयुक्त स्तर पर और प्रमुख सचिव ग्राम विकास के स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जा चुका है। सुबोध पंडित और आदर्श गुप्ता ने कहा कि सभी मानक पूरे होने और क्षेत्रीय जनता की पुरजोर मांग होने के बाद भी सरकार मोहनपुर को ब्लॉक नहीं बना रही। जब तक विकासखंड घोषित नहीं हो जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान दिवारी लाल साहू, मुन्ना लाल यादव, राजेश कुमार, उमाशंकर शर्मा, रामा शंकर शर्मा, दिनेश शर्मा, पीयूष साहू, शंकर पाल, मनोज चौहान, रामविलास, अश्वनी आदि मौजूद रहे।