{"_id":"5d9f729c8ebc3e93b31a7474","slug":"agitation-in-mainpuri-mainpuri-news-agr409992331","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी दिन भी जारी रही वकीलों की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी दिन भी जारी रही वकीलों की भूख हड़ताल
विज्ञापन
दीवानी में भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलनरत हैं। मामले में बुधवार से दीवानी में अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी, जो दूसरे दिन भी जारी रही। वहीं कलक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर दीवानी अधिवक्ताओं के समर्थन में हड़ताल रखी।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव पर हुए जानलेवा हमले के आरोपितों को गिरफ्तार न करने व उल्टा अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज कराने से अधिवक्ता नाराज हैं। गुरुवार को बार एसोसिएशन सभागार के सामने इटावा के अधिवक्ता अश्वनी कुमार, प्रभाकर द्विवेदी, सौरभ त्रिपाठी, विजय यादव, अभय प्रताप सिंह, प्रयागराज से नरेंद्र सिंह यादव, सुरजीत सिंह और बृजेंद्र सिंह यादव भूख हड़ताल पर बैठे।
उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही अध्यक्ष के खिलाफ की गई एफआईआर वापस नहीं लेती है तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान अध्यक्ष सौरभ यादव, उपाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह यादव एएच हाशमी नदीम, अजीतकांत मिश्रा, सुनील यादव, अबधेश यादव, बिंदू यादव, रीता नैयर, नृप चौधरी, राहुल शाक्य, जगदीश सिंह शाक्य, सुभाष जौहरी, सर्वेश मिश्रा, संजय चौहान, जितेंद्र शाक्य, प्रतिवेद लोधी, संजीव शाक्य, राजेंद्र यादव, राजीव पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं जिला बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने दीवानी अधिवक्ताओं का समर्थन करने का निर्णय लिया। इसी के चलते गुरुवार को वे कार्य से विरत रहे। उन्होंने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे भी हड़ताल रखेंगे। इस दौरान संजय त्रिवेदी, सौरभ पांडेय, संजय सक्सेना, राजकुमार सिंह चौहान, अशोक दीक्षित, सतीश सक्सेना आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
एसडीएम को दिया ज्ञापन
करहल। मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर हमला करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर करहल के अधिवक्ता गुरुवार को एसडीएम से मिले। एसडीएम रतन वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उनकी मांग पर जल्द सुनवाई कर निर्णय लें। ज्ञापन देने वालों में शीलेंद्र यादव, विवेक पांडेय, सर्वेश यादव, असित दुबे, आरिफ रिजवी, दुष्यंत यादव, प्रकाश चंद्र, अमित मिश्रा, कुशलपाल भदौरिया, राजवीर सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद थे।