फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agitaion against minister,agitation against sdm

आंदोलन- पटियाली के अधिवक्ताओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Thu, 14 Jan 2021 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
agitaion against  minister,agitation against sdm
कासगंज के पटियाली में क्रमिक अनशन के दौरान अधिवक्ता - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पटियाली बार एसोसिएशन एवं डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का आंदोलन तेज होता जा रहा है। पटियाली के एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक पटियाली के एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन के पहले दिन वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम शर्मा, प्रेमनरायन दीक्षित, राम प्रकाश सक्सेना, अशोक चौहान एवं प्रमोद कुमार उपाध्याय बैठे। वहीं क्रमिक अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं के साथ दोनों बार एसोसिएशन के अन्य अधिवक्ता भी बैठे और शासन-प्रशासन की हठधर्मिता पर जमकर आक्रोश जताया। पटियाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवेंद्र मिश्रा का कहना है कि अधिवक्ता लगातार वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दे रहे हैं। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल कमिश्नर और जिलाधिकारी से मिल चुका है। राज्य परिषद को भी डाक और मेल के माध्यम से अधिवक्ता अपनी जानकारी दे चुके हैं। 17 दिन से शासन प्रशासन के अधिकारी मौन बने हुए हैं और अधिवक्ताओं की मांग की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन प्रशासन का यह रुख कतई ठीक नहीं है। इससे अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश और बढ़ रहा है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वादकारियों और अधिवक्ताओं के प्रति उनका व्यवहार काफी खराब रहता है। ऐसी स्थिति में वादकारी भी परेशान होते हैं और अधिवक्ताओं को अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारी अधिवक्ताओं में विमल कश्यप, अनूप दलेला, जवाहर सिंह, कुंवर पाल, अभय प्रताप सिंह, आबिर हुसैन, नवी अहमद, अनिल चौहान, अरुण कुमार, तारीक हसन, अंशुमान सक्सेना, राजेश सक्सेना, अभिषेक मिश्रा, दीप किशोर मिश्रा, रविंद्र नाथ मिश्रा, गुलाब सिंह, ओमकार सिंह, राजेंद्र सिंह कठेरिया, केशव शाक्य, सौरभ यादव, सुधीर भारद्वाज, पृथ्वीराज, हरिद्वारी सिंह यादव, धु्रव कुमार सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed