फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agent caught with Rs 35 lakh in Sanjay Place

संजय प्लेस में 35 लाख रुपये के साथ आढ़ती पकड़ा

Tue, 01 Feb 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Agent caught with Rs 35 lakh in Sanjay Place
आगरा। स्टेटिक टीम ने चार दिन में दो व्यापारियों से 43 लाख रुपये पकड़े। रकम लेकर आने के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। व्यापारी रकम से संबंधित दस्तावेज नहीं दे पाते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 5.63 करोड़ रुपये पकड़े गए थे। मगर, इस बार रकम काफी कम पकड़ी गई है। सोमवार को संजय प्लेस में टीम जांच कर रही थी। एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में सब्जी मंडी के आढ़ती हाजी हारून थे। कार की तलाशी में 35 लाख रुपये मिले। इस पर पुलिस ने रकम के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कैश बैंक से निकालकर लाए हैं।
विज्ञापन

इस पर उनसे रकम निकालने से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा। मगर, कागजात नहीं दिखा सके। आयक र विभाग की टीम ने रकम के संबंध में बैंक से जानकारी की है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि रकम को जब्त किया गया है। रकम के बारे में आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 28 जनवरी को आगरा दिल्ली हाईवे पर स्टेटिक टीम ने एक कार को रोका था। कार में रिंग रोड निवासी सराफ संजीव बंसल सवार थे। चालक सीट के नीचे से आठ लाख रुपये बरामद किए गए। सराफ पत्नी के साथ मथुरा से आ रहे थे। उन्होंने टीम को बताया कि रकम व्यापार की है। वह मथुरा के व्यापारियों से लेकर आए हैं। इस पर उनसे बिल दिखाने को कहा, लेकिन वो बिल नहीं दिखा सके। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि रकम जब्त कर ली गई है। रकम के बारे में आयकर विभाग पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed