फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   against the accused of rape Case registered on court order

Agra News: दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Mon, 25 Sep 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
against the accused of rape

Case registered on court order
कासगंज। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम के न्यायालय ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आख्या कोर्ट में प्रस्तुत करने के भी आदेश दिए हैं। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 4 अगस्त 2023 को अपने छोटे भाई के साथ घर पर थी। उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। इसी बीच क्षेत्र का निवासी जागेश रात्रि 8 बजे घर में घुस आया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। माता-पिता के आने पर किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी जब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने न्याय पाने के लिए कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश दिएए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed