फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After voting now increased vigilance of strong room

Agra News: मतदान के बाद अब स्ट्रांग रूम की बढ़ी चौकसी

Wed, 08 May 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
After voting now increased vigilance of strong room
मतदान के बाद अब स्ट्रांग रूम की बढ़ी चौकसी
विज्ञापन


मंडी परिसर में अर्ध सैनिक बलों के साथ कार्यकर्ता भी डटे

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को हुए मतदान के बाद मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में ही चार विधानसभाओं की ईवीएम मतदान कार्मिकों द्वारा जमा कराई गई हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए अर्ध सैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस को स्ट्रांग रूम से दूर रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए सपा और भाजपा कार्यकर्ता भी डटे हैं।

मतदान के बाद सबसे महत्वपूर्ण काम ईवीएम की सुरक्षा का होता है। चुनाव आयोग के निर्देश के तहत स्ट्रांग रूम की सुरक्षा अर्ध सैनिक बलों के जवानों को सौंपी गई है। उन्होंने मंगलवार की शाम से ही स्ट्रांग रूम को अपने कब्जे में ले लिया है। स्ट्रांग रूम के चारों ओर अर्ध सैनिक बलों का पहरा है। स्ट्रांग रूम के आसपास किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बिना अनुमति के किसी को भी स्ट्रांग रूम के आसपास नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। अर्ध सैनिक बल के जवान स्ट्रांग रूम पर चौकस नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की रात से ही सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के पास डेरा जमा लिया है। कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम की ओर जाने वाले हर किसी पर चौकस नजर रखे हुए हैं। कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिले निर्देशों का पालन कर रहे हैं। मतगणना में यद्यपि अभी बहुत समय है। लेकिन हार जीत को देखते हुए कार्यकर्ता पूरी तरह चौकसी बरत रहे हैं। मंडी परिसर में मतदान कार्मिकों के लिए बनाए गए पंडाल को बुधवार को हटाने में सुबह से ही कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अखिलेश ने भी दिया था संदेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री ने मतदान से पहले ही कार्यकर्ताओं को संदेश दिया था। कहा था कि संभावित हार से हताश भाजपा किसी हद तक जा सकती है। ईवीएम भी बदली जा सकती हैं। मतदान के बाद से ही ईवीएम पर निगाह रखें। बनाए गए स्ट्रांग रूम के पास 24 घंटे मौजूद रहें। ईवीएम की सुरक्षा में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें। इसके चलते सपा के लोग स्ट्रांग रूम के बाहर जमे हुए हैं।

मृतक शादाब ।

मृतक शादाब ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed