फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the sinking of teens organically on MG Road

किशोर के डूबने के बाद एमजी रोड पर बवाल

Tue, 12 Jul 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 12 Jul 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
After the sinking of teens organically on MG Road
किशोर के डूबने के बाद एमजी रोड पर बवाल - फोटो : Amar Ujala
प्लाट में भरे बारिश के पानी में नहाते समय हादसा, एमजी रोड पर लोगों ने किया पथराव
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के न आने पर भड़के लोग
तकरीबन चार घंटे बाद निकाला गया, इमरजेंसी में किया मृत घोषित

नालबंद चौराहा पर सोमवार सुबह प्लाट में भरे बारिश के पानी में नहाते समय 15 वर्षीय सारिक के डूबने के बाद एमजी रोड पर चार घंटे बवाल हुआ। पुलिस के सामने ही गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया। वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। तकरीबन चार घंटे बाद उसे निकाला गया, इमरजेंसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने फिर जाम लगाने की कोशिश की, तब पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ दिया।
नालबंद चौराहा पर नाले के पास डा. अकरम का प्लाट है। सोमवार सुबह बारिश का पानी प्लाट में भर गया। इसमें गहरे गड्ढे भी थे। टीला गोकुलपुरा निवासी सारिक पुत्र शाहिद सुबह 10:30 बजे तीन साथियों के साथ प्लाट में नहाने गया था। गहरे गड्ढे में पानी में सारिक डूब गया। एक किशोर ने उसकी मां सायना को जानकारी दी तो बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने सारिक की तलाश शुरू की। सूचना पर भी एक घंटे तक पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी नहीं आए तो लोग भड़क गए। एमजी रोड पर जाम लगा दिया। ईंट-पत्थर फेंके। इससे भगदड़ मच गई। तब थाना लोहामंडी पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोपहर 12 बजे गोताखोर बुलवाए। इसी बीच फिर लोग भड़क गए। दोपहर एक बजे एमजी रोड के दोनों तरफ जाम लगा दिया। हरीपर्वत और कलक्ट्रेट तक वाहनों की लाइन लग गई। लोगों ने कारों में तोड़फोड़ की कोशिश की। बाइक सवारों को धक्का देकर गिरा दिया। महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। पुलिस ने डेढ़ बजे नगर निगम की पंप मशीन से पानी निकलवाया। दो बजे साकिर को बाहर निकाला जा सका। एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी पर लोगों ने फिर हंगामा किया। एसपी सिटी सुशील घुले फोर्स के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। 
विज्ञापन


परिवार में कोहराम 
सारिक पानी के प्लांट पर काम करता था। पिता शाहिद मजदूरी करते हैं। एक छोटा भाई शाहरुख है। मां सायना सदमे में हैं। सारिक का परिवार किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारिक को निकालने में जुट गया पूरा मोहल्ला
सारिक के डूबने की खबर पर मोहल्ले के संतोष, रामरघु, अर्जुन, सौरभ और रमाकांत रस्सी के सहारे पानी में गए। उसकी तलाश की। पुलिस ने गोताखोर महेश और रिंकू को बुलाया था। बाद में रमाकांत सारिक को बाहर निकालकर लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed