फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the order of the government, the employees engaged in paying the groups throughout the day

शासन के आदेश के बाद दिन भर समूहों का भुगतान करने में जुटे रहे कर्मचारी

Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
After the order of the government, the employees engaged in paying the groups throughout the day
मैनपुरी। शासन ने गांव-गांव बने सामुदायिक शौचालयों के संचालन के लिए मिलने वाली धनराशि का भुगतान तत्काल कराने के आदेश दिए हैं। सोमवार को दिन भर पंचायत राज विभाग के कर्मचारी स्वयं सहायता समूहों को धनराशि स्थानांतरित करने में जुटे रहे। सचिवों का कार्यालय में जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

जिले की 549 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इनमें से पांच सौ की जियो टैगिंग करने के बाद उन्हें गांव के स्वयं सहायता समूह को संचालित करने के लिए हैंडओवर कर दिया गया है। संचालन के लिए शासन ने समूह को नौ हजार रुपये का मासिक भुगतान करने की व्यवस्था की है। तीन माह से समूहों का भुगतान नहीं हो सका। इस पर निदेशक पंचायत राज किंजल सिंह ने तत्काल भुगतान कराने के आदेश दिए थे। आदेश के चलते सोमवार को पंचायत राज विभाग कार्यालय के कर्मचारी समूहों का भुगतान करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

डीपीआरओ स्वामीदीन के आदेश पर सचिवों और ग्राम प्रधानों को कार्यालय बुलाकर भुगतान कराया जाता रहा। पूरे दिन जिला परियोजना प्रबंध अजय विक्रम के नेतृत्व में टीम भुगतान कराने में जुटी रही। शाम तक पांच सौ में से 150 सामुदायिक शौचालयों के संचालन की धनराशि समूहों के खातों में भेजी गई है। कई बार ऑनलाइन भुगतान में वेबसाइट की धीमी रफ्तार आड़े आती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हर हाल में जल्द से जल्द सामुदायिक शौचालयों के संचालन की धनराशि समूहों को स्थानांतरित करने के शासन ने आदेश दिए हैं। लापरवाही करने वाले सचिवों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। इसमें कोई शिथिलता न बरती जाए।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed