फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the murder of a teenager, the victim's family was threatened with boycott

Agra News: किशोरी की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को बहिष्कार की धमकी

Sun, 24 Aug 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
After the murder of a teenager, the victim's family was threatened with boycott
बेवर। थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की हत्या के मामले में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिजन से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को बहिष्कार की धमकी देने की जानकारी पर प्रभारी मंत्री ने सुरक्षा का भरोसा दिया। इसके अलावा जल्द और निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के साथ गांव के वातावरण सुधार की दिशा में तेजी से कार्य करें। पीड़ित परिवार के मन में भय है। कुछ लोग परिजन को धमका रहे हैं, बहिष्कार की बात कह रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज करके प्रभावी कार्रवाई करें। पीड़ित परिजन को सुरक्षा दी जाए। ताकि वह अपने आपको सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन

बिसरे की जांच रिपोर्ट तत्काल आगरा से मंगाई जाए। प्रकरण की जांच में किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए। निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी हों उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री के अलावा जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी भोगांव, प्रभारी निरीक्षक बेवर मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विवेचक से ली जानकारी
प्रभारी मंत्री ने मृतका के भाई, पड़ोसी और अन्य लोगों से बात करने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। विवेचक प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह से घटना के क़ानूनी पहलुओं पर चर्चा की। विवेचक ने बताया कि घटना का मुख्य अभियुक्त जेल भेजा जा चुका है। गांव में पुलिस तैनात है। मृतका के भाई ने तीनों अभियुक्तों के नाम बताते हुए पुलिस की कार्रवाई से असंतोष जाहिर करते हुए शिकायत की। प्रभारी मंत्री ने एसपी को एसआईटी गठित कर जांच शीघ्र पूरी कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed