फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the Mathura accident, a six-hour, three-kilometer-long jam occurred at the Khandauli toll.

Agra News: मथुरा हादसे के बाद खंदौली टोल पर छह घंटे तीन किलोमीटर लंबा जाम

Wed, 17 Dec 2025 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
After the Mathura accident, a six-hour, three-kilometer-long jam occurred at the Khandauli toll.
खंदौली।टोल प्लाजा खंदौली पर लगी वाहनों की लाइन
खंदौली (आगरा)। मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे के बाद सुरक्षा के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सुबह तकरीबन चार बजे से टोल प्लाजा बंद करने के कारण टोल पर वाहनों का जाम लग गया। इंटरचेंज तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात ऐसे बने कि हजारों वाहन चालक करीब छह घंटे तक जाम में फंस गए। सुबह दस बजे के बाद धीरे-धीरे वाहनों को निकाला जा सका।
विज्ञापन

आगरा से ग्रेटर नोएडा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर हर दिन 18 से 20 हजार वाहन निकलतेे हैं। मंगलवार को हादसे की जानकारी खंदाैली टोल पर आई तो रास्ता बंद कर दिया गया। तड़के का समय होने की वजह से वाहनों की संख्या कम थी। मगर सुबह 6 बजे के बाद संख्या अधिक होने लगी। इससे मथुरा, दिल्ली जाने वाले लोग बुरी तरह से फंस गए। टोल पर लोगों के पूछने पर कर्मचारी हादसे की जानकारी दे रहे थे। लेकिन यह नहीं बताया गया कि कितनी देर में रास्ता खुलेगा। कुछ ही देर में वाहनों की लाइन तीन किलोमीटर दूर इंटरचेंज तक पहुंच गई। कोहरे के बीच लोग सड़क पर ही खड़े हो गए। लोगों को पीने के पानी और चाय पीने के लिए भी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed