फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the death of the young man, wife and in-laws created ruckus

Agra News: युवक की मौत के बाद पत्नी व ससुरालीजन ने काटा हंगामा

Mon, 07 Aug 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
After the death of the young man, wife and in-laws created ruckus
मैनपुरी/औंछा। थाना औंछा क्षेत्र के ठाकुरपुर निवासी प्रदीप कुमार (34) की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी ने जमकर हंगामा काटा। पत्नी के साथ आए मायके वालों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। युवक की ससुराल वालों की पुलिस से जमकर नोंकझोंक हुई। मायके वाले पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े हुए थे। औंछा पुलिस की सूचना पर कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रदीप के भाई रामलड़ैते के अनुसार प्रदीप रविवार की सुबह घर पर लगी पानी की सबमर्सिबल को सही कर रहा था। सबमर्सिबल के स्टार्टर में करंट आने से वह चिपक गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसने थाने में सूचना दी तो पुलिस गांव पहुंच गई। शव का पंचनामा भरने के बाद पुलिस शव को लेकर मैनपुरी के लिए चली। ग्रामीणों ने प्रदीप की मौत की सूचना उसकी ससुराल गांव बझेरा रोड थाना बेवर में भी दे दी।
विज्ञापन


पुलिस जब शव को लेकर मैनपुरी जा रही थी। तभी रास्ते में प्रदीप की पत्नी पूनम और साला अमित परिजन के साथ मिले। उन्होंने पुलिस को रोककर शव दिखाने को कहा तो पुलिस ने शव न दिखाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने को कहा। इसे लेकर अमित तथा उसकी बहिन का पुलिस से विवाद हुआ। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले आई। पुलिस के पीछे प्रदीप के ससुराल के लोग भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और प्रदीप की पत्नी केे बीच जमकर कहासुनी हुई। मृतक के ससुराल वालों ने प्रदीप की हत्या करने का आरोप लगाया। पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। बाद में पुलिस ने उनको समझा बुझाकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच महीने से मायके में थी पत्नी

प्रदीप की पत्नी पूनम ने पांच महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। वह पांच महीने से मायके में थी। उसका कहना था कि उसकी रोजाना शाम को अपने पति से बात होती थी। दोनों एक दूसरे के हाल पूछते थे। शनिवार को उसने फोन किया तो पति का फोन नहीं मिला। पति की मौत की सूचना उसको ससुराल वालों ने भी नहीं दी। उसने भी पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed