{"_id":"64821c166c3d0766ae03cd96","slug":"after-the-death-of-the-son-in-the-accident-the-father-also-died-mainpuri-news-c-25-1-183559-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हादसे में पुत्र की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हादसे में पुत्र की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम
Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
शहर की ब्रज कालोनी में बुधवार की रात एक मकान का छज्जा गिरने से हुए हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल पिता ने भी देर रात मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। एक घायल का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को पिता पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ब्रज कालोनी निवासी मेला राम कश्यप (अनिल) राजमिस्त्री का काम करते थे। बुधवार की शाम को वह अपने मकान के छज्जे पर दीवार बना रहे थे। इस दौरान छज्जा गिरने से हुए हादसे में पुत्र सुमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मेला राम व दूसरे पुत्र अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था। देर रात मेडिकल कॉलेज में मेलाराम ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में पिता पुत्र की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को सुमित के शव का पोस्टमार्टम मैनपुरी और पिता मेला राम के शव का पोस्टमार्टम इटावा में हुआ। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।