{"_id":"67544e6fa4dff8c5e10037d4","slug":"after-the-death-of-the-puppy-there-was-a-fight-between-the-two-sides-with-sticks-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128294-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पिल्ले की मौत के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पिल्ले की मौत के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
Sat, 07 Dec 2024 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 07 Dec 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
- देवी रोड पुल के पास की घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर में देवी रोड बाईपास पर हाइड्रा की चपेट में आकर एक पिल्ले की मौत हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक पक्ष से देवी रोड निवासी अनिल कुमार ने तहरीर दी। बताया कि वह अपनी जेसीबी सर्विस सेंटर पर ले जा रहे थे। इस बीच एक कुत्ते का पिल्ला पिछले पहिये में दबकर मर गया। इसके बाद एक मकान से निकल कर आए तीन आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। उनकी चेन व 15 हजार रुपये भी छीन लिए गए। जेसीबी का शीशा भी तोड़ दिया। दूसरे पक्ष से गिरीराज सिंह ने तहरीर दी। बताया कि उनका पालतू पिल्ला घर के बाहर था। तभी जेसीबी चालक ने लापरवाही से उसे पहिये के नीचे कुचल कर मार डाला। जब पुत्र ने जाकर रोका तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पुत्र की पिटाई कर दी। आरोपी व साथी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी सिटी राहुल मिठास के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।