{"_id":"69ebdfbdd441dd87cd0877a4","slug":"after-the-death-of-his-teacher-wife-the-teacher-husband-committed-suicideafter-the-death-of-his-teacher-wife-the-teacher-husband-committed-suicide-agra-news-c-25-1-agr1034-1043846-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शिक्षक दंपति ने की आत्महत्या, पत्नी ने घर पर लगा लिया फंदा, पति ने लखनऊ के होटल में दे दी जान; ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिक्षक दंपति ने की आत्महत्या, पत्नी ने घर पर लगा लिया फंदा, पति ने लखनऊ के होटल में दे दी जान; ये रही वजह
Sat, 25 Apr 2026 08:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 08:13 AM IST
सार
आगरा के शिक्षक जितेंद्र गोयल ने पत्नी की संदिग्ध मौत के तीन दिन बाद लखनऊ के होटल में आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था, मामले की जांच जारी है और परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
आत्महत्या कर ली। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के होटल में आत्महत्या करने वाले जितेंद्र गोयल जगदीशपुरा अवधपुरी के रहने वाले थे। वो बेसिक शिक्षा विभाग में प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। बहराइच में तैनात थे। पत्नी पूजा श्रावस्ती के विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। आठ दिन पहले गृह क्लेश के बाद वो घर आईं थीं। घर आने के बाद पूजा ने ससुराल में 22 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। उनके परिजन ने दहेज के लिए हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया था।
विज्ञापन
एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि पति-पत्नी साथ में रह रहे थे। 18 अप्रैल को पूजा मायके आईं। 20 अप्रैल को ससुराल पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने फंदा लगा लिया। मृतका के परिजन ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में विवेचना की जा रही है। पति को भी नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आशंका है कि पत्नी की मौत के बाद तनाव में आकर पति ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजन को हुई तो कोहराम मच गया। शुक्रवार शाम को शव घर लाया गया। उनका 5 साल का बेटा भी है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।