फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the death of CRPF personnel, the family created a ruckus

Agra News: सीआरपीएफ कर्मी की मौत के बाद परिजन ने किया हंगामा

Thu, 15 Jun 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
After the death of CRPF personnel, the family created a ruckus
भोगांव।गांव सरैया निवासी एक युवक सीआरपीएफ में चालक के पद पर तैनात था। वहां इलाज के दौरान मौत के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव लाया गया। लेकिन परिजन ने वाहन से शव नहीं उतरने दिया। हंगामा करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी रंजीत सिंह (35) सीआरपीएफ भोपाल ग्रुप केंद्र पर चालक के पद पर तैनात थे। 13 जून को ड्यूटी खत्म कर क्वार्टर पर लौट कर आए थे। वहां उनके पेट में दर्द होने लगा। दवा खाकर आराम करने के लिए रंजीत लेट गए। जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया तो ग्रुप केंद्र भोपाल के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां भी राहत न मिलने के बाद कोर के इंस्पेक्टर आरपी शुक्ला ने उच्चधिकारियों के आदेश पर रंजीत को भोपाल एम्स में भर्ती कर दिया था। वहां करीब 24 घंटे इलाज के बाद 14 जून को रात मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को सरकारी वाहन से रंजीत का शव गांव पहुंचा। गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी हो गई। इस बीच रंजीत के पिता महाराम सिंह व अन्य परिजन ने शव को वाहन से उतारने से रोक दिया। ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आक्रोश देख सीआरपीएफ कर्मी शव वाहन थाने ले गए। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंच गए। वहां पुलिस को पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी गई। इसके बाद शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed