फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the conclusion of the procession, coronation of Lord Shri Ram was done.

Agra News: शोभायात्रा के समापन के बाद प्रभु श्रीराम का किया गया राजतिलक

Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
After the conclusion of the procession, coronation of Lord Shri Ram was done.
कासगंज। नगर में बृहस्पतिवार की रात्रि को धूमधाम के साथ प्रभु श्रीराम की राज्याभिषेक शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा ने पूरी रात नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। हजारों की संख्या में दर्शकों ने इस राज्याभिषेक यात्रा को देखा। राज्याभिषेक यात्रा के समापन पर रामलीला मंच पर प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, महामंत्री जितेंद्र वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं राज परिवार के राव मुकुल मान सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा के बीच परंपरागत तरीके से राजतिलक किया। इसके पश्चात कमेटी के अन्य पदाधिकारियों एवं शहर के लोगों ने प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। रामलीला मंदिर सहावर गेट से शोभायात्रा का शुभारंभ बृहस्पतिवार की रात्रि को हुआ। पूरी रात शोभायात्रा ने विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। शोभायात्रा में एटा, रामपुर, चंदौसी, सिकंदराराऊ, बरौदा, रामपुर, अलीगढ़, दादरी, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, ग्वालियर, गुडग़ांव सहित अन्य शहरों से बैंड, झांकियां व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अखाड़े पहुंचे। इन अखाड़ों ने और झांकियों ने जहां समां बांध दिया। शहर के और बाहरी इलाकों से आए बैंड बाजे भी आकर्षण का केंद्र रहे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र बौहरे ने कहा कि नगर वासियों के सहयोग से प्रभुराम की कृपा से श्रीरामलीला का आयोजन शानदार तरीके संपन्न हुआ है। राज्याभिषेक यात्रा को लोगों ने पसंद किया है। रामलीला कमेटी सभी सहयोगियों, शहर के लोगों को सहयोग के लिए आभार जताती है। महामंत्री जितेंद्र वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भी आयेाजन में सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन पुलिस एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed