फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the accident, Jasrana's neck was engulfed in mourning

हादसे के बाद शोक में डूबा रहा जसराना का नगला घनी

Mon, 09 Aug 2021 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
After the accident, Jasrana's neck was engulfed in mourning
फिरोजाबाद: कासगंज हादसा: जसराना में युवक का शव आने पर विलाप करतीं महिलाएं एंव मौजूद ग्रामीणों की ? - फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। सौरों-कासगंज मार्ग पर हुए हादसे के बाद जसराना का गांव नगला घनी शोक में डूबा रहा। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा रहा तो घायलों के उपचार के लिए ग्रामीण परेशान रहे।
विज्ञापन

कांवड़ लेने जाते समय नगला घनी निवासी विक्रांत की मौत होने के साथ गांव के ही 10-12 युवक घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर पूरा गांव शोक में डूब गया। जैसे ही विक्रांत का शव गांव में आया चारों तरफ करुण क्रंदन सुनाई देने लगा। परिजनों द्वारा किए जा रहे विलाप ने सभी की आंखों को नम कर दिया। इस दौरान गंभीर रुप से घायलों के लिए लोग प्रार्थना करते नजर आए। वहीं परिजन घायलों को सरकारी अस्पतालों के बजाए निजी अस्पतालों में भर्ती कराने में जुटे रहे। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

पिछले सोमवार को भी कांवड़ लाए थे युवक
जसराना। जसराना के नगला घनी निवासी विक्रांत यादव अपने साथियों के साथ पिछले सोमवार को भी कांवड़ लेने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के युवक कई वर्षों से कांवड़ के माध्यम से गंगाजल लाकर वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर चुके हैं। हादसे के बाद साथी गम में डूबे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी के बाद बीएड कर रहा था विक्रांत
जसराना। नगला घनी निवासी हादसे में मृत युवक मेधावी छात्र था। पढ़ाई के लिए गांव से महज दो किमी दूूर कस्बे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीएड कर रहा विक्रांत पुलिस एवं फौज में भी भर्ती होने के प्रयास करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed