फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   after so much money spend, there is no solution of water problemwater

पैसा तो बहाया पर नहीं पानी आया

Wed, 13 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 13 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
after so much money spend, there is no solution of water problemwater
जल सम्‍ास्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 ग्रामीण पेयजल योजना के तहत पैसा पानी की तरह बहाया गया, लेकिन ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझी। पहले टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट (टीटीएसपी) बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए, अब उनकी मरम्मत पर लाखों खर्च किए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड की ओर से जिले के आठ ब्लाकों में करीब 643 टंकियों की मरम्मत का बिल खंड विकास अधिकारियों को भेजा है। इस बिल के मुताबिक, जल निगम ने लगभग 17.88 लाख रुपये खर्च किए हैं। ठेकेदारों को करीब 9.82 लाख रुपये भुगतान कर दिया है। शेष राशि करीब 8.06 लाख रुपये पैसा मांगा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को इन टंकियों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। खेरागढ़ ब्लाक : टंकियों में भूसा भरा 80 फीसदी टीटीएसपी शुरू ही नहीं हुई हैं। टंकियों में भूसा भरा हुआ है। औरंगपुर, खानपुर, भिलावली, चीत, अयेला, बसई, भाकर, डूगरवाला, कुंकडई, कुसियापुर गांव टंकी बनने के बाद से चालू नहीं हो पाई है। फतेहपुर सीकरी : शोपीस बनी खड़ी यहां भी टीटीएसपी शोपीस बनी खड़ी हैं। फतेहपुर सीकरी ब्लाक के राजस्थान के सीमावर्ती गांव डाबर, नगला सराय, ओलेंडा, सोनोठी, सामरा, दाउदपुर, उत्तू, सिरौली, नगला मंगौली, मदनपुरा, जाजौली, खेराजाट, सहनपुर, पाली, पतसाल टंकी बंद पड़ी हैं। अछनेरा : 300 में से महज 50 सही अछनेरा विकास खंड में 300 से अधिक टीटीएसपी बनी थीं। जिनमें से पूरे विकास खंड में मात्र 40 या 50 टंकिया काम कर रही है। साधन में 40, रायभा में 30, रुनकता में 25 सहित अरदाया, कचैरा, ब्यारा, छ:पोखर, बबरौद, हसेला, झारौठी, पुरामना आदि बडे़ गांवों में लगी टंकियां सफेद हाथी साबित हो रही हैं। जगनेर : लोग खुद ठीक करा रहे ब्लाक में टीटीएसपी पर इस साल कोई काम नहीं हुआ। पिछले वर्ष कुछ टीटीएसपी सही कराया गया था। जो टंकियां खराब हैं उन्हें जनता अपने स्तर से ठीक करा रही है। प्रधान और प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। तांतपुर में लोगों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन

.. इन ब्लाकों में दुरुस्त की टंकियां
ब्लाक टंकी लागत (लाख में) एत्मादपुर 91 1,40,474.00 खंदौली 94 2,31,790.00 खेरागढ़ 76 3,63,044.00 सैयां 70 3,14,275.00 जगनेर 47 2,40,399.00 फतेहपुर सीकरी 105 1,75,433.00 अछनेरा 137 2,54,506.00 अकोला 23 69,054.00
विज्ञापन


‘जिले में पानी की भीषण किल्लत है। बंद पड़ी टीटीएसपी, खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराए जाए। नए हैंडपंपों और सबमर्सिबल पंप लगाए जाएं।’ - अरिदमन सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


जलकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी
लोहामंडी स्थित पंपिंग स्टेशन पर जलकल के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कार्यालय पर ताला जड़कर उन्होंने महाप्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि पिछले दिनों जलकल महाप्रबंधक ने पंपिंग स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी को नशे में धुत होने पर निलंबित कर दिया था। मंगलवार को भी अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ी जाति सेवा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील राकेश और राज्य सफाई कर्मचारी मंच के अध्यक्ष सिकंदर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed