{"_id":"5d4306b58ebc3e6ccc03d1f6","slug":"after-six-months-dead-body-was-removed-from-grave-for-autopsy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत के छह महीने बाद कब्र से निकाला गया किशोर का शव, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के छह महीने बाद कब्र से निकाला गया किशोर का शव, यह है वजह
Fri, 02 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
कब्र से निकाला गया किशोर का शव
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में स्मारकों के पीछे इंदारा घाटी के समीप एक फरवरी को प्राचीन बावड़ी में बकरी चराने गए किशोर का शव मिला था। उस समय मोहल्लेवालों के कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था।
पिता ने हत्या का आशंका जताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कस्बा के मोहल्ला शेख रहीमुल्ला निवासी नाजिम (12) पुत्र सिंधी का शव एक फरवरी को प्राचीन बावड़ी में मिला था। वह दो दिनों पहले बकरी चराने गया था, तभी से लापता था। बावड़ी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस और एसडीएम पहुंचे थे।

Trending Videos
बताया जाता है कि तब मोहल्ले वालों को कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। लोग घटना को हादसा बता रहे थे। पर, पिता सिंधी को बेटे की हत्या किए जाने की आशंका है। आरोप है कि उसने तहरीर भी दी। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
इस पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कब्र की खोदाई कराकर किशोर के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
कब्र से निकला कंकाल
अदालत के आदेश के बाद मौके पर मजिस्ट्रेट व पुलिस तो पहुंच गई लेकिन, कब्र खोदने के लिए कोई तैयार नहीं था। लोगों का कहना था कि इस तरह से कब्र को छेड़ा नहीं जाता है। कई घंटे बाद एक व्यक्ति तैयार नहीं हुआ और कब्र से कंकाल निकला। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।