फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After protecting the yagya, Rama saved Ahilya

विश्वामित्र की यज्ञ रक्षा के बाद राम ने किया अहिल्या का उद्धार

Thu, 07 Oct 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
After protecting the yagya, Rama saved Ahilya
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को अहिल्या उद्धार और पुष्प वाटिका लीला का मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ कमेटी के सदस्यों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंचन के दौरान दिखाया गया कि राक्षसों और दुष्ट आत्माओं से साधु संतों की रक्षा करने के लिए ऋषि विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण उनके आश्रम गए। यहां राक्षसों का बंध करने के बाद श्रीराम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र जी के साथ मिथिला राज्य के लिए प्रस्थान करते हैं। श्रीराम और लक्ष्मण मिथिला पहुंचने से पहले मिथिला के वनों में भ्रमण करते हैं। यहां एक स्थान पर सब कुछ जीवंत था लेकिन कोई जीवात्मा नहीं है। विश्वामित्र जी आश्रम के बारे में बताते हैं और आश्रम में पड़ी शिला (अहिल्या) के उद्धार की बात करते हैं। भगवान राम अपने चरण से स्पर्श कर ऋषि पत्नी अहिल्या का उद्धार करते हैं। इसके बाद वे मिथिला नगरी में प्रवेश करने के लिए चले जाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सुरेश चंद्र बीनू बंसल, रमेश चंद्र सर्राफ, वीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता पप्पू, अजय गुप्ता, प्रशान्त मिश्रा, अमरनाथ भारद्वाज, प्रतापभान सिंह चौहान, ओम कुमार चौहान, मनोज चौहान, हाकिम राजपूत, शशांक चौहान, सुरेंद्र चौहान चक्कर, धीरज बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed