{"_id":"6773d45477437fbce503d2a5","slug":"after-murder-of-iti-student-killers-also-took-away-mobile-phone-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-129559-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आईटीआई छात्र की हत्या के बाद मोबाइल भी ले गए थे हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आईटीआई छात्र की हत्या के बाद मोबाइल भी ले गए थे हत्यारे
विज्ञापन
- भोगांव रोड पर 27 दिसंबर को मिला था शव, पुलिस खाली हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। एटा के रहने वाले आईटीआई के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस की अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि हत्या के बाद हत्यारे छात्र का मोबाइल भी सबूत मिटाने के क्रम में ले गए। पुलिस छात्र के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवा रही है, ताकि यह पता किया जा सके कि वह किस-किससे बात करता था। हत्या वाले दिन उसके मोबाइल के साथ अन्य किस व्यक्ति के मोबाइल की टॉवर लोकेशन उसके साथ थी।
एटा के गांव माचे खिरिया निवासी रनवीर सिंह का पुत्र अजय कुमार उर्फ जोगिंदर सिंह मैनपुरी में रह कर आईटीआई कर रहा था। वह जेल चौराहे के पास एक किराए के घर में रह रहा था। 27 दिसंबर की दोपहर उसका शव भोगांव रोड पर ईसीईएच परिसर में पड़ा मिला था। उसके सिर में किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में गंभीर चोट की वजह से मौत होना पाया गया है। अंतिम संस्कार आदि कर्म करने के बाद सोमवार को मृतक छात्र के पिता रनवीर सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुत्र की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।