फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   after killing young man his body was thrown into drain In Agra

Agra Crime: हत्या कर नाले में फेंका युवक का शव, पहचान मिटाने को जलाने की कोशिश, पुलिस कर रही जांच

Mon, 02 Jan 2023 01:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 01:28 PM IST
सार

इनर रिंग रोड पर नौपुरा गांव के पास सर्विस रोड पर पांच फुट गहरा नाला है। सुबह लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा। उसके ऊपर जैकेट पड़ी थी। नीले रंग की पैंट और सफेद शर्ट पहने था।

विज्ञापन
after killing young man his body was thrown into drain In Agra
demo pic

विस्तार

ताजगंज थाना क्षेत्र में इनर रिंग रोड के सर्विस रोड स्थित नाले में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। आशंका है कि हत्या कर शव को फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


इनर रिंग रोड पर नौपुरा गांव के पास सर्विस रोड पर पांच फुट गहरा नाला है। सुबह लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा। उसके ऊपर जैकेट पड़ी थी। नीले रंग की पैंट और सफेद शर्ट पहने था। शव जलाने की कोशिश भी की गई थी। नाले के अंदर आसपास जलने के निशान थे। शव के ऊपर पड़ी जैकेट भी कुछ जल चुकी थी। 
विज्ञापन

सीओ बोले- जांच की जा रही है

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव के लोगों बात करते जानकारी जुटाई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। सीओ सिटी विकास कुमार ने बताया कि उम्र 25 से 30 साल के बीच है। आशंका है कि पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया है। अन्य कुछ भी सामान बरामद नहीं हुआ है, जिससे पहचान हो सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा। शिनाख्त के लिए फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। लापता युवकों की गुमशुदगी के बारे में सभी थानों से जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद है सर्विस रोड 

जिस नाले में शव पड़ा था, वहां की सर्विस रोड आगे की तरफ बंद है। नाले के माध्यम से सिर्फ बारिश में भरा पानी निकाला जाता है। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। आशंका है कि हत्या कहीं और की गई है, जबकि शव को किसी वाहन से यहां लाकर फेंका गया है। पूर्व में भी हत्या कर शव फेंके जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed