फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After killing the woman, the dead body was thrown in Rajbha.

महिला की हत्या करने के बाद शव को रजबहा में फेंका

Thu, 08 Jul 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
After killing the woman, the dead body was thrown in Rajbha.
औंछा (मैनपुरी)। गांव मधन के पास रजबहा में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला (करीब 40 वर्ष) का शव मिला। उसकी गर्दन में दुपट्टे का फंदा कसा था, हाथ पैर भी बंधे हुए थे। इससे गला घोंट कर हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि गांव मधन के पास एटा की ओर से आ रहे रजबहा में एक 40 वर्षीय महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुुंचने के बाद शव को रजबहा से बाहर निकलवाया। महिला के शरीर एक गुलाबी रंग की पजामी और कुर्ता था। पैरों में एक एक बिछिया पहने हुई थी। गले में दुपट्टा का फंदा कसा हुआ था।
विज्ञापन

उसी से हाथ व पैर भी बांधे गए थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद शव को रजबहा में फेंका गया होगा। पुलिस भी हत्या की बात से इनकार नहीं कर रही है। काफी देर तक आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त न होने के चलते पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के जिलों में भेजी गईं फोटो
रजबहा में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शव की फोटो, हुलिया आदि को लेकर फोटो आसपास के जनपद फिरोजाबाद, एटा, इटावा आदि जनपदों में भेजे गए हैं। थानों से हाल फिलहाल में लापता हुई महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी है। वहीं थाने के पुलिसकर्मी आसपास के गांव में पहचान के प्रयास कर रहे हैं।

युवती के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के जनपदों और थानों में सूचना दी गई है। शिनाख्त न होने की स्थिति में नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-ऋषि कुमार, प्रभारी निरीक्षक औंछा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed