फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After killing the brother, the dead body was buried in the courtyard

भाई की हत्या करके शव आंगन में दफनाया

Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
After killing the brother, the dead body was buried in the courtyard
भोगांव। आपसी झगड़े के बाद युवक ने बड़े भाई की हत्या कर दी। शव को घर के आंगन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने शव बरामद करने के बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या कैसे और क्यों कि गई पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

भोगांव कस्बा के मोहल्ला चौधरी निवासी प्रेमचंद्र (25) पुत्र कल्लू की छोटे भाई सुनील ने आपसी झगड़े के बाद हत्या कर शव को घर के आंगन में गाड़ दिया। प्रेमचंद्र का पता न चलने पर मंगलवार शाम को मां सूरजमुखी ने सुनील से पूछताछ की। मां के अनुसार सुनील ने हत्या करके शव को आंगन में गाड़ देने की बात कही। महिला ने मंगलवार शाम को थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। देर शाम प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आंगन में खोदाई कराई। खोदाई के दौरान पुलिस ने प्रेमचंद्र का शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी सुनील को नशे की हालत में हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपी ने हत्या क्यों और किस लिए की नशे में होने की वजह से वह जानकारी नहीं दे सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं आरोपी से सुबह पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed