फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After Jaramai, jackal attacked woman in Kapurpur

Agra News: जियो लोकेशन अपडेट नहीं करने पर छह कॉलेजों को नोटिस जारी

Mon, 16 Sep 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
After Jaramai, jackal attacked woman in Kapurpur
मैनपुरी। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पीएम गति शक्ति योजना एवं पहुंच पोर्टल पर जिले के छह कॉलेजों द्वारा जियो लोकेशन अपडेट न करने पर नाराजगी प्रकट की है। जिला विद्य्र्रालय निरीक्षक ने सचिव की नाराजगी के बाद संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। निर्देश दिए हैं कि जल्द जियो लोकेशन को अपडेट किया जाए।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तीन सितंबर तक जिले के सभी कॉलेजों को पीएम गति शक्ति योजना एवं पहुंच पोर्टल पर जियो लोकेशन अपडेट करने के निर्देश दिए थे। लेकिन जिले के छह कॉलेजों ने निर्धारित समय के बाद भी जियो लोकेशन अपडेट नहीं की। इस पर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को संबंधित कॉलेजों की सूची भेजते हुए नाराजगी प्रकट कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि जल्द पीएम गति शक्ति योजना एवं पहुंच पोर्टल पर अपने विद्यालय की जियो लोकेशन अपडेट करें। लापरवाही पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed