फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   after enjineers murder bride escaped

इंजीनियर की हत्या कर लुटेरी दुल्हन फरार

Tue, 24 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
after enjineers murder bride escaped
न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में शादी के दो दिन बाद दुल्हन साफ्टवेयर इंजीनियर पति निर्मल सिंह (45) की हत्या कर फरार हो गई। घर से सोने के आभूषण, एटीएम कार्ड और मोबाइल ले उड़ी। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह छह बजे इंजीनियर के विकलांग बेटे के जागने पर हो सकी। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन

मूलरूप से गांव सहारा, मिढ़ाकुर निवासी निर्मल सिंह पुत्र हरि सिंह सोलंकी आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में रहते थे। दिल्ली की कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थे। कुछ साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। उनकी बेटी हिलोरी (17) और बेटा भारत (16) हैं। वर्ष 2012 में उनका पत्नी दीप्ती से आपसी मतभेद के कारण तलाक हो गया था। दीप्ति बेटी के साथ रहती है, जबकि बेटा भारत निर्मल सिंह के साथ। भारत पैरों से विकलांग होने के कारण चल फिर नहीं पाता है। निर्मल सिंह ही उसकी देखभाल करते थे। मथुरा के बल्देव स्थित पतलौनी में उनके जीजा राकेश चौधरी रहते हैं। उनकी मथुरा के देवेंद्र नामक व्यक्ति से जान-पहचान थी। निर्मल सिंह दूसरी शादी करना चाहते थे। इस पर राकेश ने देवेंद्र से बात की। उसने पिछले दिनों रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में लड़की दिखाने की बात कही। निर्मल के भांजे गौरव ने बताया कि 21 मई को राकेश, देवेंद्र और निर्मल सिंह लड़की देखने गए। वहां पर तारा नामक युवती से शादी करा दी। 22 मई की रात आठ बजे तीनों वापस आए। घर लौटने के बाद निर्मल ने बेटे भारत का जन्मदिन मनाया। सोमवार को रिश्तेदारों का आनाजाना लगा रहा। रात तकरीबन आठ बजे तारा ने भारत को खाना खिलाने के बाद दूध पीने के लिए दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। वहीं निर्मल को भी दूध पीने के लिए दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। आशंका है कि तारा ने उन्हें दूध में जहर मिलाकर दिया। इसके बाद जेवर और एक मोबाइल, एटीएम सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गई। वह कमरे और मैन गेट पर ताले भी लगा गई। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे भारत जागा तो पिता को बेड पर पड़ा देखा। उनके मुंह से खून निकल रहा था। उसने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाली निर्मल की बहन विशेषा देवी और पड़ोसी आ गए। वह ताले तोड़कर अंदर गए। निर्मल को निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed