{"_id":"617c3354a9179e6a8e2bf868","slug":"after-corona-dengue-now-malaria-can-become-a-disaster-mainpuri-news-agr5130736106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना, डेंगू के बाद अब आफत बन सकता है मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना, डेंगू के बाद अब आफत बन सकता है मलेरिया
विज्ञापन
राजीव गांधी नगर में जलभराव और गंदगी।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डेंगू के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका प्रशासन को पत्र भेजकर नगर में मलेरिया से बचाव के लिए इंतजाम किए जाने की बात कही है। वहीं सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को भी पत्र जारी कर मलेरिया से बचाव के लिए व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए हैं। ग्राम स्वास्थ्य समिति को भी गांव में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव और जल निकासी की व्यवस्था कराने को कहा गया है।
मोहल्ला राजीव गांधी नगर में जलभराव
शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में जहां लोग डेंगू से जूझते रहे वहीं अब मोहल्ले के लोगों को मच्छरों की संख्या बढ़ने के बाद मलेरिया का भी भय सता रहा है। मोहल्ले में कई स्थानों पर जलभराव है। यहां मच्छर भी पनप रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन यहां मच्छरों की रोकथाम के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
मोहल्ले में मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नगर पालिका प्रशासन से दवा छिड़काव की मांग की गई थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। यहां कभी भी मलेरिया के मरीज मिल सकते हैं।
विज्ञापन
महेश चंद्र, राजीव गांधी नगर
बीएसए कार्यालय के निकट गंदगी
शिक्षाधिकारी जहां स्कूलों में पहुंचकर स्वच्छता के लिए शिक्षकों पर कार्रवाई कर रहे हैं वहीं उनके कार्यालय के पास ही जलभराव और गंदगी फैली हुई है। यहां प्रतिदिन शिक्षक-शिक्षिकाओं को किसी ने किसी काम से आना पड़ता है। इसके अतिरिक्त पास में ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और पुस्तकालय भी है। यहां भी बच्चों को आना-जाना रहता है। यहां कभी भी मलेरिया के मरीज मिल सकते हैं।
बीएसए कार्यालय के पास जलभराव और गंदगी है। तत्कालीन जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने यहां सफाई के निर्देश दिए थे। एक नाली भी बनवाई लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। यहां मच्छर पनप रहे हैं।
तोताराम, राजा का बाग
मोहल्ला चांदेश्वर रोड पर जलभराव के परेशानी
मोहल्ले में जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान हैं। इस मोहल्ले में डेंगू के मरीज भी मिले अब कई लोग वर्तमान में बुखार से भी पीड़ित हैं। लेकिन यहां की जलभराव की समस्या पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। नगर पालिका प्रशासन को कई बार मोहल्ले के लोगों ने पत्र लिखे लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
मोहल्ले में कई स्थानों पर खाली प्लाटों में पानी भरा हुआ है। जिनमें मच्छर पनप रहे हैं। यहां कभी भी मलेरिया के मरीज मिल सकते हैं। कई लोग वर्तमान में बुखार की चपेट में भी हैं।
विजय कुमार, चांदेश्वर रोड
शहर में जहां भी जलभराव है वहां मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका