फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After burning Holi at homes, people gathered to offer barley grains.

Agra News: घरों पर होली जलाने के बाद जौ की आखत देने उमड़े लोग

Wed, 27 Mar 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
After burning Holi at homes, people gathered to offer barley grains.
कासगंज। जिला में सोमवार को तड़के 1460 स्थानों पर होलिका दहन के बाद घर घर होली जलाई गई।इसी के साथ ही वातावरण होलिका मैया, भक्त प्रहलाद के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने जौ की बालियों को भूनकर जौ की आखत देने के साथ रिश्तेदारों, परिचितों को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन






होलिका स्थलों पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद होली जलाई गई। इसी के साथ ही लोग अपने अपने क्षेत्र के होलिका स्थलों पर पहुंचना शुरू हो गए। लोगों ने होलिका स्थलों की परिक्रमा करने के साथ ही होलिका मैया एवं भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए। इसके बाद वे अपने घरों पर होलिका स्थलों से आग को लेकर आए। जहां गोबर से तैयार की गई गुलरियों की मालाओं को जलाया गया। इस आग पर जौ की बालियों को भूना गया। अपने परिवार के बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनका आशीष लिया। इसके बाद लोग अपने रिश्तेदारों, परिचितों से मिलने के लिए निकल पड़े। लोगों ने रास्ते में जो भी परिचित मिला उसे जौ की आखत देने के साथ ही होली की शुभकामनाएं दी। लोगों की भीड़ भाड़़ के चलते गलियां गुलजार हो गई। सुबह लगभग 7 बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। होलिका स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूूरी तरह से सतर्क रहा। होलिका स्थलों पर पुलिस पीएसी कर्मी मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन






होली के गाए गए गीत
कासगंज। होलिका दहन के साथ ही घरों में होली के गीतों को दौर शुरू हो गया। लोगों ने अपने मोबाइल पर पहले से ही होली के फिल्मी गीतों को डाउन लोड कर रखा था। इन गीतों को चलाया गया। इसके साथ ही पंरपरागत होली के गीत भी महिलाओं ने गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन






ली गई सेल्फी
कासगंज। अपने घरों पर होलिका दहन करने के साथ ही लोगों ने मोबाइल पर सैल्फी ली। इस सैल्फी को सोशल मीडिया पर डाला गया। इसके साथ ही होली की शुभकामनाओं के संदेश भी डाले गए।





पकवानों से किया गया स्वागत
कासगंज। होली के मौके पर घरों में पहुंचने वाले रिश्तेदारों परिचितों का लोगों ने जोशीला स्वागत किया। घरों पर पार्टियों का आयोजन किया गया। जिनमें तरह तरह के पकवान अतिथियों के स्वागत के लिए रखे गए। जिनका लोगों ने भरपूर लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed